QUOTES ON #सफलता

#सफलता quotes

Trending | Latest
5 APR 2019 AT 21:45

असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो,
कहां कमी रह गई देखो और सुधार करो।
जब तक सफल न हो नींद चैन की त्यागो तुम,
संघर्षो का मैदान छोड़ मत भागो तुम।

किए कुछ बिना जय जयकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती


-


30 DEC 2020 AT 15:26

जो खड़े सीना तान
जीवन में हर मौसम सर्दी गर्मी बरसात तूफान

-


6 APR 2020 AT 20:02

सफलता की कुंजी हर किसी के पास है

कोई खोल नहीं पाता
कोई खोलना नहीं चाहता......

-


18 APR 2019 AT 10:31

सत्य का सामना कीजिये
इस झूठ की दुनिया में ईश्वर सत्य है
बाकी सब झूठ......
सत्य के पक्ष में हमेशा रहिये...

सत्य का दामन कभी मत छोड़िये
संसार में अपनी मान प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए न जाने कितने लोग झूठ बोलते है...
पर सच के अपने रास्ते है बाहर आने के इसलिए सच को झूठ के पैमाने में कभी मत तोलिए...

चाहे लाख कठिनाइयां आये रास्ते में
डट कर मुकाबला कीजिये....
सत्य कर देता है बुलंद हौसलों को
ना जाने कितना फरेब है जमाने में

मत डरिये संघर्ष करने से सत्य का रास्ता
ही ले जाएगा सफलता की ओर....
नकारात्मकता लाख खींचे चाहे अपनी ओर...
सफलता की रोशनी मचा देगी संसार में शोर......


-


20 SEP 2019 AT 18:34

क्या सफलता पाएँगे वो जो,
निर्भर रहते गैरों पर।
सफलता तो वो पाते है ,
जो रहते अपने पैरों पर ।

-


30 DEC 2020 AT 9:00

हैं

जो कठिन परिश्रम रूपी कटघरे में खड़े रहकर
अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर संघर्षरत रहते हैं।

-


12 JUN 2021 AT 16:47

जिंदगी में क्या ही मज़ा रह जाता,
अगर सब कुछ खुद ही मिल जाता।

असली मज़ा तो प्रयास करने के बाद
मिली सफलता में ही है।

-


25 JUL 2020 AT 11:54

जिंदगी हर पल
नए-नए सबक हमें सिखाती है ,
आंखों में अश्रु लेकर भी
जीना हमें सिखाती है।।
🍁Anjna kadyan🍁



ज़िन्दगी के पथ पर
जिसने रास्ता चुन लिया सही ,
जिंदगी में सफलता
पाएगा वही।।

-


29 JUL 2020 AT 10:32

मेहनत से राह आसान होती ,
बंजर भूमि भी उपजाऊ बनती;
बस नेक नियत
और सच्चा मार्ग हो तेरा ,
फिर इस मेहनत से
क्यों नहीं चमकेगा भाग्य तेरा।।
🍁Anjna Kadyan🍁



तकदीर-ए-खेल में
बाजी बड़ी-बड़ी पलट गई ,
राजा कब रंक और रंक कब राजा
बन सत्ता बदल गई ;
मनुष्य चाहे तो असंभव भी संभव बन जाए
मेहनत, लगन से
बिगड़ी तकदीर भी सुधर जाए।।
🍁Anjna Kadyan🍁

-


4 JUL 2020 AT 9:14

chalana tarike se aata ho,,
To pair yu hi nhi phisalati...
Or sabera chahiye din nikalane ke liye,,
Safalata yu hi nhi milati...

-