PravasiOfficial AmitabhJha   (Insta/FB PravasiOfficial)
21.5k Followers · 60 Following

read more
Joined 10 June 2018


read more
Joined 10 June 2018

गुमान

इंसान तो इंसान है, हर ग़म से परेशान होगा
जवां खून तो गर्म है, और भी नादान होगा

मासूमों को बहकाना काम बड़ा आसान होगा
आग में घी देना सियासतदानों का काम होगा

जो मंदिर मस्जिद जात धर्म पे घमासान होगा
न किसानों को दाम न जवानों को काम होगा

चिंता बेसब्री बढ़ेगी गुस्सा सर-ए-आम होगा
कहीं शहर जलेंगे कहीं क़त्ल-ए-आम होगा

मुट्ठी में आसमान है हर शाह को गुमान होगा
मुट्ठी भर ख़ाक ही हर शख्श का अंजाम होगा

-



खिल गए

हक़ मांगते किसानों को
शाहों के जीप कुचल गए
पदक वाली बेटियों को
वहशी दरिंदे निगल गए

जो डर गए झुक गए
संघर्ष से निकल गए
गुनाह उनके धुल गए
हुक़ूमत से जो मिल गए

जो तने रहे खड़े रहे
डरे नहीं अड़े रहे
वो भारत की माटी के पूत
सूरज की भांति खिल गए

टूटे नहीं झुके नहीं
चाहे क़ैद में पड़े रहे
देख माँ भारती के सपूत
तानाशाहों के दिल दहल गए

-



हक़ीक़त

कटु सत्य जो जो कहे, पीछे पड़े हैं लोग
देश की हक़ीक़त मगर झुठलाएंगे कैसे?

हुकूमत की ग़लती से इत्तेफ़ाक़ न रखते
वर्ना आईने को सूरत दिखलाएँगे कैसे?

मग़रूर हुक्मरां कितने आये चले गए
वक़्त के दस्तूर को बदल पाएंगे कैसे?

लेनिन हिटलर माओ स्तालिन को करो याद
तानाशाहों की गिनती में वो न आएंगे कैसे?

हमको सता सकते हैं, मिटा सकते हैं ज़ालिम
रग रग में हिंदुस्तान है, उसे मिटा पाएंगे कैसे?

-




कोई मन की बात करे कोई रात से संवाद
हक़ मांगे जब भी कोई बढ़ता वाद विवाद

-



वो भांपने लगा है देख के
कांप उठता है सोच के बेताज ज़िंदगी का हश्र

-




सन्नाटा अच्छा लगता है किसीको, डराता है किसीको
जब बहुत डर जाता है कोई बहुत डराता है सभी को

-




दें जिन जिन को वोट
वो वो हमको लूटते
हम पर ही करते चोट

-



में
तेज मसाला होना चाहिए
उसे दिलवाली होनी चाहिए
तुम्हें दिलवाला होना चाहिए

-





वो यस सर यस मैम, रोज का अटेंडेंस
टीचर की छड़ी, होमवर्क का पनिशमेंट
पीरियड की घंटी, लंच टाइम का शोर
अनहाइजिनिक चाट समोसा बर्फ गोला
सीधे नल से जल पीना, बेफिक्री से जीना
लास्ट पीरियड के लास्ट मोमेंट की बेचैनी
टनटन टनटन छुट्टी की घंटी...
यहीं तो हैं स्कूल की यादें... कहानी...

-



वादा करो कभी गे
बिछड़ोगे तो मिलने का वादा करोगे

-


Fetching PravasiOfficial AmitabhJha Quotes