QUOTES ON #दीवार

#दीवार quotes

Trending | Latest
26 OCT 2019 AT 20:21

दीवारें बोल सकतीं
तो कहतीं
रक़ीब मानकर
जिनकी करते हो बुत परस्ती
उस मोहब्बत के लिए
वो रहीं उम्र भर सिसकती.

-


20 JUN 2017 AT 0:22

बिछड़ कर तेरी याद में हम आंसू बहा लेते है,
पर तेरे अश्क़ भी मेरे नसीब में नही!

दीवार पे टंगी तस्वीरे जवाब नही देती।

-


6 AUG 2019 AT 16:26

रात जब थोड़ी
गहरा जाती है,
दीवारों पर अजनबी सी
परछाईयाँ उभर आती हैं।

कुछ मिलती हैं तुमसे
कुछ मुझसे मेल खाती हैं।

आती हैं करीब
जब मिलने को दोनों,
उगता है सूरज कहीं
और दोनों बिछड़ जाती हैं।।

-


25 SEP 2018 AT 20:47

ज़रा सी नजरअंदाजी..और,
सीलन ने दीवारे उखाड़ दी ।।

-


27 MAR 2021 AT 17:17

जानते हो...
मेरा कमरा वीरान हो चुका है..
भरा पड़ा है पूरा दीवार सीलन से!!

पता है??
ये दीवारें भी चुपके -चुपके...
रोती है!!

-


28 DEC 2017 AT 0:41

चेहरे पे अब झुर्रियां पड़ने लगी हैं पिता के
शायद घर की दीवारों में दरारें आने लगी हैं।

-


30 JAN 2019 AT 16:26

फिसलन बनी रहती है तेरे घर में आजकल
ये दीवारें रात भर तेरे आँसू पोछती नही हैं।

-


18 MAY 2017 AT 21:11

दीवारों सा ऊँचा
ना अहम् कर ज़ालिम,
किसी की छत
किसी का फ़र्श भी होती है

-


4 OCT 2019 AT 9:58

इतना ही नहीं चाहता कि बस एक पहचान बन जाए
तो अच्छा है
मेरी मेहनत कहती है हर दीवार-ओ-जुबां पर बेनाम बन जाए
तो अच्छा है

-


1 FEB 2018 AT 22:28

मैं दीवार बन जर्जर हो रहा था,

वो वहाँ खङा मुझपर, कील ठोक रहा था।

-