QUOTES ON #जोगीरा

#जोगीरा quotes

Trending | Latest
19 MAR 2019 AT 21:57

'होली उत्सव'

जोगी जी धीरे धीरे, जोगीजी वाह जोगीजी

नदी के तीरे तीरे, जोगीजी वाह जोगीजी

जोगी जी कोई ढूँढे मूँगा कोई ढूँढे मोतिया

हम ढूँढे अपनी जोगनिया को,

जोगी जी ढूँढ के ला दो, जोगीजी वाह जोगीजी

मिला दो हमें मिला दो, जोगीजी वाह जोगीजी

-


26 FEB 2018 AT 8:44




व्यापारी सारे दर्द से चिल्ला रहे, जीएसटी की देन।
56 इंच का छाती वाला उसपर, दौड़ाये बुलेट ट्रेन।
~ जोगीरा सा रा रा ~ जोगीरा सा रा रा ~ 2



यूपी में अपराधी रोये खूब, जब पुलिस चलावे गोली।
अयोध्या का सपना दिखा, योगी बृज में मनाये होली।
~ जोगीरा सा रा रा ~ जोगीरा सा रा रा ~ 4



लालू जी की लालटेन देखो, मारी किसी ने फूंक।
तेजू-तेजस्वी पूछ रहे मम्मी से, कहाँ हो गई चूक।
~ जोगीरा सा रा रा ~ जोगीरा सा रा रा ~ 6

-



#जोगीरा

गंदी दिल्ली की हवा हुई, और गंदे हुए विचार
देश गया तहखाने में क्या सोच रही सरकार
मोदी जी सारा रारा रा, मोदी जी सारा रारा रा।

माल्या भागा, नीरव भागा, बैंक ही बने शिकार
मेहनत का पैसा वापस दो,अब जनता करे गुहार
मोदी जी सारा रारा रा, मोदी जी सारा रारा रा।

SAIL बेचे, तेल बेचे, बेच रहे हो रेल
महारत्न को बेचने का बन्द करो अब खेल
मोदी जी सारा रारा रा, मोदी जी सारा रारा रा।

राजा बन गए, पापा बन गए, बन गए चौकीदार
भारत देश की सच्चाई से कर लो कभी दीदार
मोदी जी सारा रारा रा, मोदी जी सारा रारा रा।

देश बचाये, धर्म बचाये, बचा लिए हो गाय,
अपने जुमले बन्द करो, कहीं लग जाये न हाय
मोदी जी सारा रारा रा, मोदी जी सारा रारा रा।

-


28 FEB 2018 AT 20:15

भर पिचकारी में रंग इश्क़िया..
रंग दो तमाम जहाँ इश्क़िया..
सरापा चढ़े ये खुमार इश्क़िया..
रंगों का त्योहार, मिज़ाज़ इश्क़िया....

-


20 MAR 2019 AT 23:04




सेना पड़ोस में करे आक्रमण, विपक्ष मांगे सबूत।
मोदी जी का एक जवाब- मेरा बूथ सबसे मजबूत।।
जोगीरा सारा रा रा रा (2)



पार्टी ने चुनाव में टिकट काटा, सब सांसद गए रूठ।
शिलापट्ट में नाम न दिखा , विधायक को दिया कूट।।
जोगीरा सारा रा रा रा (2)


-


19 MAR 2019 AT 23:11

जिससे झेला ना गया इक ही पहरेदार
झेलेगा कैसे भला इतने चौकीदार

जोगीरा सा रा रा र

-


7 MAR 2023 AT 20:40

प्रेम के रंग में रंग जाओ सब, छोड़ो करना वार,
इस होली में मिल कर तोड़ो, नफ़रत की दीवार।
जोगीरा सारा रा रा रा-2

हिन्द के गुलशन में है आई, ख़ुशियों की ब-हार,
हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई, सभी का ये त्यौहार।
जोगीरा सारा रा रा रा-2

यार बिना जो प्यार को तरसे, कैसे करे सिंगार,
दिलबर से मिलने की ख़्वाहिश, पूरी कर दातार।
जोगीरा सारा रा रा रा-2

भर-भर मारो पिचकारी, रंग दो घर-परिवार,
भूख लगे तो गुझिया ले लो, भौजी से दो-चार।
जोगीरा सारा रा रा रा-2

बेबस और ग़रीब दिखे या, दिखे कोई लाचार,
दान पुण्य थोड़ा सा करके, लेलो दुआ हज़ार।
जोगीरा सारा रा रा रा-2

प्यार-मोहब्बत से दिल जीतो, रिश्ते करें पुकार,
जीवन तो अनमोल रत्न, ना मिलता बारम्बार।
जोगीरा सारा रा रा रा-2

-


20 MAR 2019 AT 23:38

फोड़े सब का सिर
बड़ा असमंजस भाई
सर्दी है,गर्मी है या
बरसात है आई
😁😁
जोगीरा सा रा रा रा रा
जोगीरा सा रा रा रा रा

-


21 MAR 2019 AT 5:55

मैं बैठा था ताक में उसके
भर मुठ्ठी में रंग
उसने जब पिचकारी मार दी
जो मचा हुड़दंग

जोगीरा सा रा रा रा रा
जोगीरा सा रा रा रा रा

-


20 MAR 2019 AT 7:40

खूब चढ़ा उत्साह है, बढ़ गई है उमंग।
तेरे गोरे गाल को, किया तभी सत रंग।।

सादी चुनरी में कहीं, जो खेले तू रंग।
भर दूं उनको प्यार से, कर दूं मैं सतरंग।।

होली में गुलाल लगा, चढ़ा ढेर सा रंग।
तेरी गलियों में फिरूं, बनकर मस्त मलंग।।

मुखड़ा तेरा देख कर, हुए सभी अब दंग।
लाली जैसे भोर की, खिली छटा सतरंग।।

थोड़ी सी मुस्कान में, मिल थोड़ा सा भंग।
आंखें घायल कर गईं, इस होली के संग।।

-