QUOTES ON #एकशब्द

#एकशब्द quotes

Trending | Latest
28 AUG 2024 AT 22:03

एक शब्द ही काफी है,रिश्ते महक जाते हैं
शब्द ही शूल शब्द ही मरहम,ताकत बताते हैं

सही शब्दों के उपयोग सेअपने भी मुस्कुराते हैं
कितना भी छुपा लो खुद को,शब्द संस्कार बताते हैं

सोच समझ के शब्द चुनो,यही वजूद चमकाते हैं
एक प्यार के बोल से देखो,सभी अपने हो जाते हैं

शब्दों की ताकत बेमिसाल,जय जयकार कराते हैं
सुंदर शब्दों का खजाना रखो,संघर्ष में यही जिताते हैं

गुरमीत





-


29 AUG 2024 AT 15:31

Ek shabd...
" Raahat " mil jaae toh thik
warna hai behali...
Dhund lo diwangi ki hadh tak,
phr diwangi khud bolegi
" Rehne de ye sirf dhong hai "

-


28 AUG 2024 AT 23:03

कभी-कभी हमे एक अलग पहचान दे जाता है
हज़ारों की भीड़ में भी सबसे अलग कर जाता है ।।

-


28 AUG 2024 AT 22:48

एक शब्द में नहीं कही जाती मुझसे अपनी
ये दिले दास्ताँ,देखकर उसे मेरे होशों
हवास जैसे उड़े उड़े जाते हैं,वो इतना प्यारा
लगता है मुझे की उसके आगे मेरे ये
जज़्बात भी उलझे उलझे से नज़र आते हैं,
उसका प्यार मुझे बेक़ाबू किये देता
है ज़ुबां फिर खुलने का नाम कहां लेती है।

-


28 AUG 2024 AT 21:22

एक शब्द मां के लिए,
बच्चों की जान हैं।
एक शब्द पिता के लिए,
बच्चों की दुनिया हैं।
एक शब्द भाई के लिए,
बहन की स्नेह हैं।।

-


28 AUG 2024 AT 21:10

निःशब्द कर गया
कहा तो था नज़रों से .. दिल में उतर गया
ना रहा क़ाबू .. दिमाग़ का ही दिल पर
दिल का कहा .. दिमाग़ पर ही असर कर गया
एक शब्द था वाह .. वाह-वाही में बदल गया
भर रहे हैं आहें .. आज भी ..
ना जाने कैसे ख़्वाब .. टूट कर बिख़र गया
💞

-


28 AUG 2024 AT 21:49

माँ
मानो तो,
बस यह एक शब्द ही तो है,
समझो तो,
इसमे छिपी संसार की सारी खुशियाँ है।

-


16 APR 2021 AT 20:44

एक शब्द—

एक शब्द में ज़हर छुपा है,
एक शब्द में प्यार।
एक शब्द दिल को सहलाये
एक होता दिल के पार।
एक शब्द से रब मिल जाते,
हम हो जाते भव पार।
एक शब्द दिल को तड़पाए
हो जाता दिल के पार
एक शब्द “निशब्द” कर देता,
कुछ समझ ना आता यार
शब्दों का ही खेल सारा
कहीं प्यार कहीं तकरार।
एक शब्द में ज़हर छुपा है,
एक शब्द में प्यार।

आप सभी सरल रहें, सुखी रहें।
॥जय श्री राम॥

-


29 AUG 2024 AT 8:23

मन की लिखूँ
तो शब्द कम पड़ जाते है
और सच लिखूँ
तो अपने रूठ जाते है
जिंदगी को समझना••••
बहुत आसान नहीं है k.m

-



एक शब्द जो बीज बनकर हमारी आत्मा में छा जाता है, और धीरे-धीरे अंकुरित होकर उसमें से अनेक फल लगने लगते हैं, उसके पेड़ की छांव में बैठकर फिर इंसान आराम फरमाता है,उसकी लकड़ी को बेचकर अपना घर चलाता है, अपने बच्चों का पेट भरता है,
एक शब्द जो बीज बनकर हमारी आत्मा में छा जाता है,
हवाओं के साथ मस्ती करता है ,भंवरों के साथ गुनगुनाता हैं, कभी-कभी ऊंची डाली पर बैठकर शोर मचाता है,
एक शब्द जो पेड़ बनकर चिड़िया को रहने की जगह देता है, एक शब्द है तो एक छोटा सा शब्द ,लेकिन काम कितनों के आता है ,अपने मन के भड़ास निकाल लेता है, कोरे कागज पर लिखकर फिर वह सुकून बहुत पता है,एक छोटा सा बीज अंकुरित होकर कितनों का पेट भरता है,

-