QUOTES ON #पिरामिड

#पिरामिड quotes

Trending | Latest
8 MAR 2021 AT 18:28

निःशब्दता के अजेय प्रतिमान की तदाकार स्थापिका
माटी के नश्वर तन में प्रतिमा
मुखरित अभिव्यक्ति सम्मोहित सी मुस्कान
श्रेष्ठशील की मनःवेदी
विभूषित ब्राह्मी ब्रम्हाणी
न अरि
नारी!!

-


1 MAR 2019 AT 16:09

स्त्री
स्वयं
हो जाती
मौन बुद्ध
सहनशील
अप्रतिम मूर्ति
सदा काल जीवंत

(वर्ण पिरामिड काव्य प्रकार)

-


14 DEC 2018 AT 10:09


है
आयी
शिशिर
झड़े पात
सर्द मौसम
बर्फीली हवाएँ
बेधती रक्तसंचार
कोहरे का चीरहरण
करती दिनकर रश्मियाँ
मुरझाये थेे रिश्ते सर्द जर्द
मुस्कुरा गर्मजोशी से खिल उठे।

-


21 JUN 2020 AT 22:54

वर्ण पिरामिड

हे
कृष्ण
कन्हैया
तेरी माया,
रास रचैया,
मुरली बजैया,
गोवर्धन के धारी

है
तान
मधुर
सुरमई
मनमोहक
अधर पे लागी
मोहन की मुरली

-


11 APR 2020 AT 14:54

तुम
तुम्हारी सिद्दत
वो तुम्हारा बेइंतहा मोहबब्त
मेरे सलामती में की, तेरी इश्क़िया इबाबत
ख़ुदा क़सम, दिल से क़ुबूल है, क़ुबूल है, क़ुबूल है।।।

-


2 SEP 2020 AT 15:29

ये
रात
घनेरी
अंधियारी
ले कर आयी
एक उजला सा
आशा भरा सवेरा

-


31 JAN 2020 AT 0:21

पिरामिड
***
दें
शिक्षा ,
ज्ञान दें।
माँ शारदे
वीणा वादिनी
स्वर संसार दें
अज्ञान से तार दें ।

है
शिक्षा
संस्कार
व्यवहार।
पूर्ण विचार
कर आत्मसात,
दूर हो झंझावात ।
©anita_sudhir

-


28 JAN AT 11:50

है
कुछ जादू
है कुछ कुदरती
नजराना ,दिमाग घुमा देता
तेरा यूँ ह मुस्कुराना ,क्या इतना
आसान था ,मेरा नजरा जाना ,सिवा
अब तेरे ,अब न है किसी का नजर आना

-



ये
मन
पतंग
इसे उड़ा
पेंच ले लड़ा
राम के नाम से
आनंद अलौकिक।

-


3 SEP 2020 AT 9:18

मैं
तुम
मिल के
बने हम
रहेंगे साथ
जनम जनम
देते हैं ये वचन

-