QUOTES ON #अशांति

#अशांति quotes

Trending | Latest
11 JUN 2017 AT 22:14

कहीं किसान मर रहा है, कहीं जवान मर रहा है
हिंदुस्तान तेरे हाथों, हिन्दुस्तान मर रहा है

बुझ रहे हैं दीप देखो, लौ नहीं है बाती में
चला रहे कुदाल बेटे, भारत माँ की छाती में
मासूमों की चीख, कर रहे सब अनसुना
जन्म ले रहे हैं दानव, मानव की प्रजाति में

जानवर की खातिर, इंसान मर रहा है
हिंदुस्तान तेरे हाथों, हिंदुस्तान मर रहा है

केसरी...सफ़ेद....या हो हरा
हर रंग एक दूसरे से है डरा
दूध की नदी बहा करती थी जहाँ
खून से रंगी हुई है, आज वो धरा

कब्र डर रही है, श्मसान डर रहा है
हिन्दुस्तान तेरे हाथों, हिंदुस्तान मर रहा है

लेखकों से कर रहे, शांति की बात
साहित्य तो करता रहा है, क्रांति की बात
लिखता हूँ जब मैं अशांत होता हूँ
करता हूँ हमेशा, मैं अशांति की बात

शीशों से टकराकर, चट्टान मर रहा है
हिंदुस्तान तेरे हाथों, हिंदुस्तान मर रहा है।

-


18 JUL 2020 AT 6:03

सब यहाँ शान्ति की खोज में आते हैं।
किसी की अशान्ति साथ ले जाने नहीं।

-


10 JUL 2017 AT 10:55

एकांत की अशांति हम सह नहीं सकते
संतों की भाँति हम एकांकी रह नहीं सकते

-


19 APR 2021 AT 16:18

प्रयास और प्रतीक्षा जीवन के अनिवार्य अंग है..

अधैर्य अशांति को बढ़ाता है..

-


22 MAR 2020 AT 14:42

दूर उड़े दुई हँस आकाश में
धरती पर कोउ दिखत नहीं
भय भरा पड़ा यह तरह चहुँ
भयभीत भया भय छुपा कहीं
अरी! चित्त प्रसन्न कहाँ है कोई
दुख व्याप्त अति, था प्रमोद जहीं
अब और नहीं चलता है कोई
चलते थे जहाँ नर, कीट वहीं

(अनुशीर्षक में सम्पूर्ण)

-



जिनका मक़सद ही हो
फ़ितना फैलाना।
उनके पास हमेशा होगा
कोई न कोई बहाना।।

😡ड्रामा कम्पनी😡

-


12 JAN 2020 AT 12:31

सबसिडी के राशन वाले, किसके काम आएंगे
मुफ्त वादों के शासन वाले, किसके काम आएंगे
जब दाम वसूला जाएगा, ये भूख-प्यास चिल्लाएंगे
पहचान की बात करो तो, हाहाकार मचाएंगे
अशांति अव्यवस्था फैलायेंगे, ये इसी काम आएंगे
चीखेंगे रोयेंगे कोसेंगे, ये इसी काम आएंगे

-



✯कोल्हापुर महाराष्ट्र में शांति भंग✯

मज़हबी तफ़्रीक़ का फिर से तनाज़ा उठ गया
गोया यक-जह्ती का घर से जनाज़ा उठ गया

विस्तृत लेख अनुशीर्षक में

-


10 AUG 2021 AT 23:39

अशांति अतीत की विस्मृति का परिणाम है।

-


8 SEP 2019 AT 16:36

जितनी छोटी तुम्हारी अशांति,
उतना ही छोटा तुम्हारे जीवन का बदलाव।

-