जीवन में खुशियों की सौगात लाएं,
चलो हम योग अपनाएं...
ग़र हो रोग मुक्ति की चाहत,
तो रोज लगाएं योग की आदत...
स्वस्थ तन में पुलकित सुखद अनुभूति है योग,
हमारी माटी से ही उपजी रीति है योग...
योग की पराकाष्ठा से जन जन को अवगत कराएं,
आओ मिलकर पूरे विश्व को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाएं...
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!!!-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
जिसने योग को अपनाया है
स्वस्थ जीवन पर है-
योग महज कोई क्रिया नही.....
इसके आठ सिद्धान्तों में ही छिपे है
बुद्ध , विवेकानंद , महावीर , पतंजलि , पाणनि , चाणक्य और कालिदास ,
अद्भुत ज्ञान का असीम भंडार जिसे तुम किसी से सीखते नही प्रकृति तुम्हे उपहार स्वरूप देती है ,
#अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस
🍁💕🍁🙏-
योग और संगीत दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
एक तन को दीप्त करता है दूसरा मन को।
दोनों को जीवन का हिस्सा बनाइए
सिर्फ़ एक दिन आसन न लगाइए।।-
योग महज क्रिया नही है
कला है मस्तिष्क को तरो ताजा रखने की
खुद को स्वस्थ और सम्पूर्ण रखने की ,
अद्भुत ऊर्जा को ग्रहण करने की ,
उसका अनुभव करने की ,
ये हम भारतीयों को निशुल्क मिली बो दौलत है
जिसमे जब भी हाथ डालो
हीरा ही निकलेगा-
'योगःश्चित वृत्ति निरोधः'
संस्कृत के ‘यूज’ से हुई योग की उत्पत्ति
दूर करे सामाजिक व मानसिक विकृति
भगवान शिव से ही तो जन्मा है यह योग
आदि योगी होने से कहलाया है तब योग
योग की कुछ प्रमुख शाखाएँ, राजयोग
कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्तियोग, हठयोग
ताड़ासन,धनुषासन,भुजंगासन, कपाल
भाति अनुलोम-विलोम व्यायाम शामिल
वैकल्पिक चिकित्सा महत्वपूर्ण प्रणाली
योग पद्धति के सूत्रधार महर्षि पतंजलि
देह,मन,आत्मा को यह नियंत्रित करता
शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाता
देह, मन,आत्मा को एक साथ जोड़ता है
योग ही मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है
अनुशासन, दृढ़ संकल्प योग की दो शर्तें
उम्र,धर्म, स्वास्थ्य परिस्थितियों से है परे
हैं अनगिनत लाभ,योग व्यवहारिक दर्शन
ईश्वर द्वारा मानव को दिया गया वरदान।-
आज का दोहा
दिनांक - २१/०६/२०२०
सुबह शाम को कीजिए,चित्त लगाकर योग।
धीरे - धीरे ही सही, मिट जाए सब रोग।।७५।।
-
खुद से खुद को निरोग करे,
चलो रोज थोड़ा योग करे।
स्वास्थ्य,पैसा और समय खर्च होगा
अगर रोज योग ना करे।-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है।
आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी 'योग' को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।-