QUOTES ON #उगता_हुआ_सूरज

#उगता_हुआ_सूरज quotes

Trending | Latest
22 JUL 2021 AT 18:44

हम उगते हुए सूरज को प्रणाम करते हैं,
पर दिन भर कि थकान तो डूबता सूरज
ले जाता है.!!!!
:--स्तुति

-


8 FEB 2018 AT 7:38

अंधेरे को चीरती हुई
आसमान की केसरिया रंगत
जैसे गमगीन चेहरे पर रोशनी
बस वैसा ही है उगता हुआ सूरज,

थके तारों को दे जो थोड़ी सी राहत
रात की गहरी नींद में जो है सोए
उन्हें अगली सुबह के आने की दे जो आहट
हर अधूरे सपने को पूरा करने के लिए
एक और दिन देता है उगता हुआ सूरज

दिन ढलते जो पंक्षी लौट आए बसेरों पर
उनके खुले आसमान में उड़ने का
एक नया दिन लाता है उगता हुआ सूरज
और मेरे लिए, तुम्हारे चेहरे की मुस्कुराहट ही है
मेरा उगता हुआ सूरज।।

-


14 JAN 2021 AT 8:17

तुमने रास्ते के पत्थरों की
परवाह नहीं की.!

इसलिए तो ..
आज "उगता सूरज" बन कर
चमक रहा है तू...!!

स्वीकृति मिश्रा

-


9 MAY 2020 AT 13:52

उगता हुआ सूरज भी इशारा करता जाता है
मेहनत कर अंधेरी रात के बाद उजाला जरूर आता है

-


20 NOV 2020 AT 7:28

सही दिशा और सही समय का ज्ञान ना हो,
तो उगता सूरज भी डूबता हुआ दिखता है !!

-


24 JUL 2021 AT 23:31

डूबता हुआ सूरज औऱ गेरूआ आसमान
अंधेरा जब हुआ चाँद को भी हुआ अभिमान
बस रात भर की बात है कल फिर वही होगा
उगता हुआ सूरज औऱ गेरुआ आसमान

-


12 JUN 2018 AT 6:14

उगता सूरज क्या जाने रात का सबब
ख्वाबों और करवटों का हिसाब रखती है
सुबह की तकदीर, गुजरी हुई रात लिखती है

-


25 DEC 2021 AT 19:55

जितनी कोशिश करूं, उतना उलझता जाता हूं,
इस जग को खोजते खोजते, खुद की परछाई को भूल सा जाता हूं।

कहां है, कैसा है, क्यूं है, आसानी से जाना नही जाता,
इन सबका कोई जवाब ही नहीं है, ये भी तो माना नही जाता।

पा लूं हर सवाल का जवाब, ये हो पाएगा क्या,
ये उगता सूरज, कभी जवाब साथ लाएगा क्या।।



-


24 OCT 2018 AT 10:47

💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫

-


22 JUL 2021 AT 20:32

अस्त हो गया अपने समय से
हम व्यस्त हो गए अपने घरों मै।

-