QUOTES ON #क़ैद

#क़ैद quotes

Trending | Latest
5 JAN 2020 AT 7:49





देखा देखी ब्याह किया था हमने भी।
हो कर बेपरवाह किया था हमने भी।

खरबूजे को देख बदलता खरबूजा,
इसका सच निर्वाह किया था हमने भी।

सुनने वाले सीना ताने कहते हैं,
"मत करना, आगाह किया था हमने भी"।

किया मुकर्रर कैद ए बामशक्कत को,
आम सा एक गुनाह किया था हमने भी।

देख विवाहित जोड़ों की रंगीनी को,
रोशन अक्ल को स्याह किया था हमने भी।

फ़टी बिवाई लिए पैर ही समझेंगे,
कैसे खुद को तबाह किया था हमने भी।

Anjali राज








— % &

-


1 MAR 2020 AT 21:03


अल्हड़ से लम्हों से,संजीदा पलों तक का सफ़र....
गूंजती खिलखिलाहटों को,सिसकियों में कैद कर गया।





-


11 FEB 2018 AT 14:57

क़फ़स-ए-इश्क़ में क़ैद हुआ तो यह जाना
यही वो क़ैद है जिसमें असली आज़ादी है

- साकेत गर्ग 'सागा'

-


8 DEC 2018 AT 23:55

|| क़ैद ||


तुम्हारी आँखों में देखने से अब कतराने लगा हूँ।

कहीं उम्रक़ैद न मिली तो?

-


5 JAN 2020 AT 8:51

विरह की अग्नि है साक्षी हमारे रिश्ते की
मन ही मन निकाह किया था हमने भी

-


4 SEP 2018 AT 23:36

क़ैद में था वह
जुर्म संगीन था
क़त्ल कर दिया था उसने
अपने आप का
कल रिहा होते ही
बरसों पहले दफ़्न अपने को
खोजने निकल पड़ा वह
पागल समझ पकड़ कर ले गए लोग उसे
एक कैद से रिहा हो कर
गिरफ्तार हो गया
वह दूसरी क़ैद में....

-


12 APR 2020 AT 7:12

क़ैद हूँ मैं आजकल साथ अपने आप के
डर है हंगामा न हो ,बनती नहीं मुझ से मेरी

-


7 OCT 2018 AT 21:35

ज़िंदगी की तमाम ख़ुशियाँ
उसी के अस्तित्व में क़ैद थीं,
वो जो प्यार से कोसों दूर था,
पर इस दिल के बेहद क़रीब

-


25 JUN 2019 AT 15:58

नन्ही चिड़िया सी पिंजरे में कैद हूँ मैं,
अपनी ही दुनिया में मदमस्त हूँ मैं

ऊँची उड़ान की ख़्वाहिश नहीं,
अपने ही आशियाने में ख़ुश हूँ मैं

-


3 FEB 2019 AT 23:05

वो इश्क़ ही क्या जो मौसम देख कर हो, वो कैद ही क्या जो महबूब की बाहों में न हो...

-