QUOTES ON #पशु

#पशु quotes

Trending | Latest
4 OCT 2019 AT 16:15

भारतीय साहित्य में पशु

-


1 JUN 2020 AT 13:24

खूबसूरत सी प्रकृति, पशु बने इंसान,
मर रहा भविष्य, जानवर बन गया इंसान।।

-


7 MAR 2019 AT 21:51

लड़के वाले यूँ लड़की देखने आये है
भगवान खुद बलि पशु चुनने आये है।

-


6 APR 2021 AT 16:51

बलात्कार को 'पाशविक' कहा जाता है, पर यह पशु की तौहीन है, पशु बलात्कार नहीं करते। सुअर तक नहीं करता, मगर आदमी करता है।

-


28 MAR 2024 AT 15:52

मौसम-ए-मिजाज
अब गर्म हो चला है
//
बेजुबान परिंदों को शायद
पानी की
जरूरत है

-


17 JUN 2020 AT 11:34

इंसानियत को छोड़ो चलो आज मजहब बचाते है
हम कब तक इंसान रहेंगे चलो आज पशु बन जाते है

-


16 APR 2019 AT 22:26

मैं हूँ एक पशु दुर्दांत मगर स्वतन्त्र हूँ,
लाचार इक इंसान बंदी है भीतर मेरे।

-


9 AUG 2022 AT 21:26

तमाशीन बन देखते रहे सभी
एंगल बदल-बदल फोटो खीचते रहे सभी
मेरे दर्द मेरी छटपटाहट को हास्य समझ
तालियां बजाते रहे सभी
मैं नन्हा जानवर
इंसानों से संवाद कर न सका
फिर इस तरह...
मेरे दुखों का अनुवाद हो न सका...

-


21 JUL 2021 AT 17:05

जग में प्राणी सभी एक हैं,हम सब में समता दर्शायें।
पशुओं को दें अभय दान,मन में करुणा भाव जगाएं।।
परम पिता के सभी पुत्र हैं, सब को जीने का अधिकार।
सबको अपना जीवन प्यारा, कोई नहीं चाहे दुख भार।।
एकेन्द्रिय से पंचेेंद्रिय तक, दुख से डरें सुख आधार।
जीभ लोलुपी बने कभी ना,करें सभी जीवों से प्यार।।
निर्दोष पशुओं का कत्ल देख, अब धरती भी बिलख रही।
पशुओं की वीभत्स दशा लख, मानवता है सिसक रही।।
दीन दुखी जीवों पर अपनी, जो जन करुणा दर्शाते हैं।
निश्चित मानो निज जीवन में,पग पग पर सुख पाते हैं।।

-


3 OCT 2020 AT 22:25

यूं ही

रात में
एक सुनसान गली में
एक लड़की मोड़ से मुड़ी और
एक पशु भी।

गली में कहीं-कहीं अंधेरा था
कहीं थोड़ी रोशनी।

तभी एक आदमी आया
लड़की रोशनी की तरफ भागी
और पशु अंधेरे की तरफ।

-