QUOTES ON #अंधेरों

#अंधेरों quotes

Trending | Latest
14 JAN 2019 AT 20:31

घने अंधकार में
टटोलकर राहें तलाशते वक्त
महसूस करना
पुतलियों का असीमित
फैलाव....
भरसक कोशिशों में जुटी
उजाले के कतरे ही
तलाशती है सिर्फ.....
शून्य की जड़ता में
चेतना की तलाश..
अंतर्विरोध से
जूझती
एक यात्रा....!!!

प्रीति
३६५:१३

-


27 MAY 2021 AT 18:53

अंधेरों और उजालों में जिंदगी ख़त्म हो गई हमारी
कर ना था बहुत कुछ लेकिन जिंदगी ख़त्म हो गई

-



सुकून जहाँ अनुमान हो वहाँ भी ना मिले ,
तो लोग अंधेरों में खोने लगते हैं धीरे-धीरे !

-


18 NOV 2023 AT 18:49

मुझसे वादा है इन ॲंधेरों का कि, मुझको छलने से बाज आयेंगे
जलाऊँ कब तलक उम्मीदों के चराग़, एक दिन ये भी तो बुझ जायेंगे

-


20 NOV 2023 AT 19:56

हम भी अब रौशन ज़माने के यूँ कायल नही रहें
अब अंधेरों में चराग़-ए-दिल जला लिया करते हैं..

-


9 JUN 2019 AT 17:28

दिन के उजाले में,
ग़म के खामोश अंधेरों में बैठा सोच रहा था
कोई मुझे रात के अंधेरों का रंग बताये!

-


21 JUN 2021 AT 23:35

क़िस्मत का हैं खेल यहां,
पल भर में जिंदगी बदल जाती हैं।

रास्ता हों चाहें कांटो का भरा,
सफ़ल अनुभव का सबक दे जाती हैं।

अगर किया हों कठीन परिश्रम तो,
अंधेरों में भी सफ़लता की रोशनी नजर आ ही जाती हैं।

-


11 MAR 2021 AT 19:30

मुझे पता है मेरी बेबाक़ी ( ग़ज़ल )
रूबरू आकर कहो हमें
अगर एहसास सच्चे हैं।
ख्वाबों में जीने वाले ही
खयालों की बात करते हैं।।
Read my caption's

-


15 NOV 2020 AT 10:14

जो अंधेरों से घबराते हैं,
उन्हें बता दो
सितारें तभी जगमगाते हैं।

-


26 OCT 2020 AT 13:29

अंधेरों से दूर जाना चाहता हूं
पर ये काली परछाईं पीछा नहीं छोड़ती ।

-