QUOTES ON #WORLDHINDIDAY

#worldhindiday quotes

Trending | Latest
10 JAN 2020 AT 22:03

भारत देश हमारा भव्य देश है, हिंदी प्यारी राष्ट्रभाषा है,
दूर भगा देती अंधियारा,जला ज्ञान का दीपक न्यारा है...
क्या-क्या हिंदी भाषा की करें बढ़ाई, इसने हमारे देश की शान है बढ़ाई...
विश्व हिंदी दिवस की आप सबको बधाई...🙏😊

-


10 JAN 2022 AT 18:53

ह्रदय के अधर की भाषा ,
चल पड़ी तुम विश्व-वाणी सिंचने !
जो अमृत-पान कर हिंदी हुए हम
विश्व की आत्मा उससे अमर कर !!




🌹विश्व हिंदी-दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🌹

-


10 JAN 2020 AT 13:44

न जाने हिंदी का जन्म किस घड़ी में हुआ था,
बहुत उतार चढ़ाव है इसकी जिंदगी में

-


10 JAN 2020 AT 16:48

हाय री हिन्दी!
जो बचपन से बोली जाती;
यकायक विद्यालय से,
निकलने के बाद क्यू?
उसकी जगह अंग्रेजी को दे दी जाती।
क्यूं हिंदी बोलने वाले,
लोगों का मज़ाक बनाया जाता है।
जबकि हमारा कर्तव्य है,कि
हम हिन्दी भाषी होने पर गर्व करे।
हिंदी का परिचय दुनिया
से करवाएं।

हिंदी जननी है,
भावनाओं की संगिनी है,
मेरा मान है,
अभिमान है।
#RR #
ख्याति


-


10 JAN 2021 AT 18:14

मै हिन्दी हूं और मेरी कुछ अनकही दास्ता है ,
आप लोग से मेरी एक शिकायत भी है ,
आप लोग आज के दिन हिन्दी-हिन्दी कर रहे है ,
क्या पूरे साल में आज के ही दिन आप हिन्दी उपयोग करते है ??
क्या मेरा कोई अस्तित्व नहीं ??
नहीं नहीं शायद मेरे शब्दों से आप का ईमान कम हो जाता है ,
आप लोगो के लिए अंग्रेज़ी का महत्व ज्यादा है ,
आप लोगो की प्रेरणा अंग्रेज़ी है शायद ,
जिस देश के लोग आज भी लोग हिन्दी भाषी है ,
वहां की न्यायपालिका आज भी अंग्रेज़ी भाषा में संचालित है ।।
आप सभी "भारतीय" देशवासियों से एक विनम्र विनती है
मुझे भी आप "संरक्षण" दो ।।

IG:- words_with_heart_

-


14 SEP 2021 AT 15:10

साहित्य एक साधना है भाषा की,
और हिन्दी तो उसका अद्वितीय फल है।
मुझे जब विद्या मंदिर में इंग्लिश की
आरंभिक पुस्तक में A for Apple
न पढ़ा के A for Arjun पढ़ाया गया,
तभी से मैं हिन्दी मां का आजीवन ऋणी हो गया।
ऐसी अलौकिक भाषा को अनन्त प्रणाम,
जिसके बिना इंग्लिश भी अधूरी है।।
🙏🏻🙏🏻💐✍️🇮🇳
#विश्व हिंदी दिवस
"मेरे विचार व्यक्तिगत और स्वयं के अनुभव से हैं,
कृपया आप व्यक्तिगत न लें।"

-


10 JAN 2019 AT 17:16

हिंदुस्तान की शान है हिंदी।
हर वतनपरस्त की पहचान है हिंदी।।

मेरे मुख का अलंकार है हिंदी।
कोई गीतों सी झंकार है हिंदी।।

अदब के गले का हार है हिंदी।
बेअदबी पर प्रहार है हिंदी।।

कोई महकती फुलवारी है हिंदी।
दुनिया में सबसे न्यारी है हिंदी।।

गंगा-सी निर्मल वारि है हिंदी।
वेद-पुराण सी सदाचारी है हिंदी।।

गीता-कुरान सी पाक है हिंदी।
हिंद के माथे की लाज है हिंदी।।

तन में है हिंदी, मन में है हिंदी।
हिंदुस्तान के कण-कण में हिंदी।।

-


10 JAN 2020 AT 13:42

I love you Hindi.

-


10 JAN 2020 AT 14:04

अंग्रेज़ी तो अपना टेस्ट ट्यूब बेबी है ना,
इसीलिए इसका बहुत भाव है ज़िंदगी में।

-


10 JAN 2020 AT 13:00

"प्लीज़ टॉक टू मी इन हिंदी यार"

"क्यों?"

"टुडे इज़ वर्ल्ड हिंदी डे, यू नो"

"अच्छा, मुझे नहीं पता था"

-