Kisi ne mujhse bola
99% ladke dhokebaaz hote hain
Maine kaha sun yaar..
Bache huye 1% me
Mera wala hi aata hai 😅
-
बड़ी से बड़ी परिस्थिति में भी धैर्य नहीं खोते हो,
तुम लड़के इतना साहस और धैर्य कहां से लाते हो..-
बेटियां नसीब से तो
बेटे दुवाओं के बाद आते हैं,
अजी हम लड़के है जनाब
हम कुछ जिम्मेदारियो के साथ आते है।
आधी उम्र जिम्मेदारियां
समझने में गुजर जाती है
तो आधी उसे निभाने में,
पूरा बचपन किताबो में
गुजर जाता है तो
जवानी कमाने में।
ये जिम्मेदारिया
उम्र के साथ बढ़ती है
ये बुढ़ापे में भी कम नही होता,
अजी कौन कहता है जनाब
हम लड़को की जिंदगी में
गम नही होता।-
"प्रेम"
प्रेम में लड़कियाँ
'दूब' सी होती है....
लड़के 'ओक' से,
उग आती है
लड़कियाँ...
थोड़ी सी नमी पाकर,
और
बटोर लाया करते है लड़के,
मरुस्थल में भी
तमाम नमी....
लड़कियों के लिए!-
लड़के लड़कियों से ज्यादा प्यार करते है,
इसलिए "प्यार का भूत" होता है..
भूतनी नही...😏😏-
कुछ लोग कहते है की औरत पर्दे मे ही अच्छी लगती है
और हम कहते है की मर्द औरत को देखकर नजरे झुका ले वही अच्छे लगते है
-
Duniya me KOI
sab se jyada MATLABI hai
toh
wo LADKIYAN hi hoti hain,
LADKE toh fir bhi Intzaar karte hain?-
लड़को की जिंदगी आसान नही होती
करते है फरमाईशे पूरी ये सबकी,और अपनी जरूरतो का जिक्र तक नही करते
जी हाँ ये लड़के है जनाब जो उठा रखते है जिम्मेदारियाँ कंधो पर मगर उफ तक नही करते
यू तो दिल में समंदर भरा है इनके पर आँखो मे कभी नमी नही होती
और जितना सोचते है हम लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती
घर मे बड़े है या छोटे कंधे हमेशा जिम्मेदारियो से भरे रहते है
अपने परिवार की ही खातिर ये अपनो से दूर रहते है
घर वाले परेशान ना हो इनकी फिक्र मे इसलिये फोन पर हर बार मै ठीक हुँ ही कहते है
लड़की की विदाई मे तो जमाना रोता है और इनके घर छोड़ जाने की चर्चा कुछ खास नही होती
जितना सोचते है हम लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती
माँ के लाडले बेटे है बेशक पर अपनी अलग पहचान बनानी पड़ती है
एक नौकरी की खातिर सैकड़ो ठोकर खानी पड़ती है
कभी हर बात मे ढेरो नखरे होते थे जिनके बाहर रह कर सारी फरमाईशे भुलानी पड़ती है
कुछ लड़को को जरूरते जगाये रखती है और कुछ को जिम्मेदारियाँ सोने नही देती
जितना सोचते है हम लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती ,
किसी भी हाल मे शांत रहने का हुनर इनमें कमाल होता है
चीजो को सोचने समझने का नजरिया भी बेमिसाल होता है
छोटी छोटी बातों पर ये अपना धीरज नही खोते
पर इसका ये मतलब नही इन्हे दर्द नही होता या इनके जज्बातनही होते
परेशानियाँ तो इनकी राहो मे भी आती है,
जितना सोचते है हम लड़को की जिंदगी आसान नही होती.-
दर्द के सामने अड़े लड़के
कैसे हो जाते हैं बड़े लड़के!!!
घर की, माँ बाप की इज़्ज़त के लिये
पल में हो जाते हैं खड़े लड़के
लाज रखने को अपनी राखी की
सारे संसार से लड़े लड़के
ज़िम्मेदारी इन्हीं पे आती है
घर में छोटे हों या बड़े लड़के
वक़्त की धूप छाँव सह सहकर
देखो हो जाते हैं कड़े लड़के
पेट की ख़ातिर घर को छोड़ चले
शाखों से टूट के झड़े लड़के
होके परेशां सवाली नज़रों से
दो गज़ ज़मीन में गड़े लड़के-