QUOTES ON #ATMHATYA

#atmhatya quotes

Trending | Latest
25 DEC 2022 AT 17:54

अपने  आप  से वो  शख्स ना  जाने  कितनी  बार लड़ा होगा
काश  कोई  एक शख्स  उसके अंदर के  शोर  को पढ़ा होता

लें लिया  इतना बड़ा फैसला क्या  मज़बूरी रही  होगी उसकी
क्या  इतना  टूट गया वो, जो मौत  के रास्ते  आगे बढ़ा होगा

साँसों  की  डोर पल  में टूट गयी, अपने  पराये सब  छूट गए
ना जाने क्या गुजरी होगी उस पर,जब वो मौत को चुना होगा

ख़ुद की  ज़िन्दगी ख़त्म  कर लेना आसान  नहीं होता ज़नाब
एक बार मरने  से पहले  ना जाने वो  कितनी  बार मरा होगा

कितना रोया  होगा वो  शख्स ये गलत कदम  उठाने से पहले
बहुत  रोका होगा  उसके  दिल ने पर वो  एक ना  सुना होगा

-


2 MAR 2021 AT 14:31

मुस्कुराते हुए आंसुओं को देखा
बुत हुए मासूमों को देखा
जिस्म से रह गई जो छिटककर कही
उन तमाम अधूरी आरजूओं को देखा
यू तो बहुत जीना चाहती थी वो
उसने मरते हुए आजमाइशों को देखा
उसको इश्क़ था जो निकला एक तरफा
पलटकर कहां उसने गहराइयों को देखा
यू तो और भी बहाने थे जीने के
उसने सिर्फ़ रूसवाइयो को देखा
इतनी कैसे आसान लगी मौत उसको
उसने कहां ? अभी ठीक से ज़िन्दगी को देखा

-


14 JUN 2020 AT 16:13

आज वाक़ई लग रहा है
मुस्कुराहटें झूठी होती है

-


10 MAY 2022 AT 20:48

महाराष्ट्र के बीड़ ज़िले में 120 दिनों में
86 किसानों ने आत्महत्या की !
मामूली कर्ज़ की कडक वसूली और
फ़सल असफल होने से ये दुर्दैवी घटनायें घटी !!

सरकारें सभी पक्षों की रही पर
किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं !
कौन कहता है देश कृषि प्रधान है
जब कृषि का कोई प्रधान नहीं !!

-


24 JAN 2019 AT 18:52

Logo par dukho ka pahad tutta hai
To vah girne lagte hai,
Kuchh to atmhatya tak kar lete hai,
Hame hamesha dukh me dhairya
rakhna chahiye,
Kyonki kayar log hi atmhatya karte hai,
Bahadur to har mushkil se lad jate hai.

-


3 OCT 2020 AT 1:07

आत्मा शब्द हटा लेने के बाद
"आत्महत्या" शब्द "हत्या" रह गया

सभी हत्यायें
आत्मा के न रहने पर ही हुईं होंगी

मैं सोच रही हूँ कि
क्या सभी हत्यारे
पहले आत्महत्या करते हैं ?

-


10 MAY 2022 AT 21:51

kissan aur kheti kabhi economy se nahi joda gaya...unhe mahaj mazdur mana gaya...jumlo aur naro se n kissan aur n desh ka uthan hai...krishi par hi aadhe jyada industry chal rahi hai. Bank fraud , kalabazari , bharstachar wahi se shuru hota hai

-


9 JAN 2021 AT 22:47

मौत जिंदगी की मानिंद नहीं है साहब,
आएगी तो स्वीकार कर लेते हैं सब ।
पर यूँ जिंदगी को मौत के हवाले करना,
कहाँ से , और कैसे जायज है साहब ॥
#आत्महत्या

-


5 NOV 2020 AT 15:56

जान देने के लिए,
जान तो नहीं दी होंगी,

भगवान ने ||

-


12 JUL 2019 AT 11:14

कर न सका सामना हालातों का
वो किसान आख़िर में मर ही गया
अपनी जान से भी ज़्यादा क्या देता
सारा कर्ज़ वो चुकता कर ही गया

.....✍️Its_jaip | ©️WriterJAI

-