QUOTES ON #हेलमेट

#हेलमेट quotes

Trending | Latest
4 SEP 2019 AT 18:40

"ड्राइविंग लाइसेंस है?"

"नहीं है हुजूर।"

"हेलमेट?"

"नहीं है हुजूर।"

"इंश्योरेंस?"

"वो भी नहीं है।"

"कागज़ात?"

"कुछ भी नहीं है।"

"तब तो जुर्माना भरना पड़ेगा।"

"पर क्यों? मेरे पास तो बाइक भी नहीं है।"

-


4 SEP 2019 AT 19:15

वो हर रोज़ मेरा चालान बनाती थी,
मैं हर रोज़ हेलमेट उतार कर जाता था।

-


14 SEP 2019 AT 23:13

हिंदी दिवस पर हेलमेट को भी
दो नाम दिये हैं - ☺️😊
एक "शीश सुरक्षा कवच"
दूसरा "बीजक बचाव उपकरण"

-


17 NOV 2017 AT 17:51

कई जिंदगी अभी अभी बचते देखी हैं
हेलमेट की दुकान पे मैंने भीड़ देखी हैं

-


15 NOV 2019 AT 18:30

चोराहे के कोने पर दूर से जो देखा,
भागम भाग हो रही थी......
पास जाकर देखा खाली पीली ....
हे_ल_मे_ट के चा_ला_न बना रहे थे !

-



कोर्ट पैन्ट की बात पुरानी है,
जीन्स शर्ट में क्या खुब जचते है..

चेहरे पर वो बात नहीं रहती,
हाय! मुंछो में क्या खुब जमते है..

आंखों की चमक फिकी लगती है,
चश्मे में क्या खुब दिखते हैं..

बाईक पर बैठे तो कुछ अधूरा लगता है,
हेलमेट संग पूरे लगते है..

आप लोगों को कुछ ग़लत तो नही लग रहा,
क्योंकि हम अपने पापा की बात कर रहे हैं !😉

-


5 OCT 2019 AT 14:30

यहां जिंदगी के इस सफर में हर
कदम पर हादसों के अंदेशे है
तो ऐ हाकिम..!
तू हेलमेट ही क्यूं रियाया के पैदा
होने पर ही चालान लगा दे।

-


20 MAR 2022 AT 20:34

हेलमेट हर मौसम की, मार से बचाता है...
फिर भी ए इंसान इसे, पहनने में इतराता है...!!

-


21 MAR 2022 AT 6:55

❤️Love You 🪖 Helmet❤️

-


28 AUG 2020 AT 10:28

मास्क और हेलमेट लगाने की ये शिक्षा
चालान से बचना है, नहीं अपनी सुरक्षा

-