लुटा के दिल की ज़मीं की नमी रास्ता सिमेंट हो गया।
सुना है आजकल मेरा शहर बड़ा स्मार्ट हो गया।-
स्मार्ट फोन तो नोकिया 1100 था,
वाइब्रेशन मोड करके टेबल पे रखो तो,
नाचते नाचते पास आकर बोलता था,
उठा लो मालिक किसी को आपसे बात करनी है ।-
स्मार्ट लड़कियाँ
लड़कों के मुहूँ नहीं लगतीं
बल्कि
उन्हें मुहूँ लगाती हैं.
क्या गलत है..अगर
बॉडीगार्ड+सर्वेंट+चमचा
+ड्राइवर विद गाड़ी
खाना ,मूवी ,गिफ्ट
बिल पे करने वाला
मुफ्त में मिल जाए तो
😂-
बदलती दुनिया का कुछ ऐसा असर
होने लगा,,
कि इंसान पागल और फोन स्मार्ट होने लगा!!
🖤🖤🖤-
इस तरह के इश्क में
इलज़ाम बहुत हैं
गर मानिये मेरी ..
तो नुकसान बहुत है
मुफ्त का सौदा करते हो....
तो करलो
फिर न कहना क्यूँ लड़के
"बदनाम" बहुत हैं-
एक बहु और एक सास
और उनके पुत्र श्री प्रकाश,
बैठे थे उदास!
अचानक मां ने कहा -" बेटा कल्पना करो कि
हम और बहू दोनों गंगा जी नहाने जाएं,
हमारा पैर फिसल जाए,और हम दोनों डूबने लग जाएं,
तो तू अपना धरम कैसे निभाएगा?
डूबती हुई माँ और बीबी में किसको बचाएगा??"
मेहरबान ! कदरदान ! साहिबान !
लड़का था परेशान!
उसके दिमाग में कोई युक्ति नहीं आई!
क्योंकि,एक तरफ था कुआं
और दूसरी तरफ थी खाई!
अचानक बीबी ने मुँह खोला
और यूं बोली -
"हे मेरे नव-पतिदेव,आप अपना धर्म
श्रवण कुमार की तरह निभाना।
डूबती हुई मां और बीवी में
अपनी मां को ही बचाना।
मां की ममता की लाज को मत लजाना।
अरे हमारा क्या है,हम तो जवान हैं,
मौत से भी जूझ जाएंगे और हमें बचाने के लिए ,
तो जिन्हें तैरना नहीं आता
साले वो भी कूद जाएंगे।"-
बस इतनी ही बदली है दुनिया बदलकर अब ,
मशीनें तो स्मार्ट बन रही और इंसान गवाँर ।-
माँ की अंग्रेजी सुन हँस दिया वो,
जिसे माँ ने ही बोलना सिखाया था।
माँ की एक गलती पर डाट दिया उसने,
जिसके लाख गिरने के बाद भी माँ ने उसे चलना सिखाया था।
आज एक्स्ट्रा स्मार्ट हो गया है वो,
स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट सिटी, हर चीज स्मार्ट है उसकी,
पर वो भूल गया उसे इस क़ाबिल बनाया है माँ ने।
-
विकास के नाम पर क्या खूब ढ़ा रहे हैं,
ख़्वाबों के आशियाने पर बुलडोजर चला रहे हैं।-