QUOTES ON #विधायक

#विधायक quotes

Trending | Latest
6 JAN 2022 AT 9:46

जन गण मन अधिनायक होइगा
गुण्डा रहै, विधायक होइगा

पढ़े–लिखे करमन का रोवैं
बिना पढ़ा सब लायक होइगा

-


30 MAY 2019 AT 8:14

न सांसद न विधायक बन पाया।
न किसी काम के लायक बन पाया।।
कलम चला कर कौन सा तीर मारा?
किसकी कहानी का नायक बन पाया??

-


26 DEC 2021 AT 14:21

प्राणवायु बिना जीवन
बोलो कैसे जिओगे
प्रकृति को नष्ट कर
आनंदित कैसे रहोगे
आओ मिलकर सहयोग करें
प्रकृति की पुकार का
विधायक उत्तर दें
प्रकृति रही पुकार
प्रत्युत्तर दें

-


27 DEC 2021 AT 15:34

सपनों का भारत
स्वप्न स्वप्न स्वप्न
जागृत अवस्था का स्वप्न
होश पूर्ण स्वप्न
स्वप्न देता स्वरूप संकल्प को
संकल्प संकल्प दृढ़ संकल्प को
संकल्प से ही होता है सृजन
विधायक सृजन

-



गैंगस्टर बनना कहाँ इतना आसान,
बस इतना समझ लीजिए।
विधायकी का टिकट है और,
कई-यों को निपटा के जाना है।

-


11 JUN 2020 AT 12:25

जब तक वैक्सीन ना बने बच्चो को स्कूल मत भेजिए अनपढ़ भी रह गया तो चिंता न करें
#विधायक या #सांसद तो बन ही जायेगा...😂😀

-


30 JUL 2019 AT 10:32

जो कर्तव्य भूल कर बैठे,उनकी अब स्मृति को जगा दे|
हे! मेरे ईश्वर हैवानों को अब तू इंसान बना दे||

पद की गरिमा भूल गए जो, मद में हुए हैं चूर|
हिंदुस्तानी लोकतंत्र की परिभाषा गए भूल||

जीवन-मरण बना है जैसे इनके हाथ का खेल|
षणयंत्रों को रचाएं हैं ये, बैठे-बैठे जेल||

दुनिया समझें मुट्ठी में और खुद को तानाशाह|
मौज ये नेता खाएं हैं,बस पीड़ित भरते आह||

इस सुसुप्त भ्रष्टतंत्र को अब तू बस जागृत करवा दे|
हे! मेरे ईश्वर हैवानों को अब तू इंसान बना दे||

-


7 MAY 2021 AT 15:27

भारत और राजनेता

-



आईना@स्वतंत्र बाबा

मैं मैं में उलझे सभी कैसा हुआ समाज?
चोर कुकर्मी देखिये बने विधायक आज!

कपड़े अब गढ़ने लगे नेता का किरदार,
रंग बदल कर ढंक रहे नेता पाप हजार.!

स्वतंत्र समझ लो आप भी जीवन का ये मर्म,
अंतिम फल होगा वही जैसे होंगे कर्म..!

-


26 NOV 2019 AT 14:11

देश सेवा की इच्छा लिए होटलों में छिपते फिर रहे विधायकों को भी संविधान दिवस की ढाई सौ ग्राम बधाई!
😂💐👏

-