QUOTES ON #दिवाली

#दिवाली quotes

Trending | Latest
13 NOV 2020 AT 22:17

जिन्दगी सबकी निखरती रहे,

होंठो पे खुशियों की कलियां खिलती रहे,

दिल को जो लगे निराला,

सबके जीवन में आए ऐसा उज़ाला,

सबके सुबह और शाम,

सुनहरे दिन और रात,

दीवाली की जगमगाहट की तरह,

हरदम चमकती रहे…


Wish You A Very- very Happy Diwali 🙏🙏

-


22 NOV 2018 AT 13:38

पी मोरे लौट आये मोरे अँगना
आज मोरे अँगना दिवाली रे
कह दो सखियन से मोरी
बीन लाये फूल बगियन से
आज मोरे पी जी की निकली सवारी रे

दिल भया कोई रेलगाड़ी सा
नहीं बीते है बाट जोती रैन
मोरे साजन की छवि बिराजे
न डालूँ मैं काजल अब इन नैन

रे सखी रे मोरी सेज़ सजाओ री
रे मोहे कँगन पायल पहनाओ री
बना दो मोहे दुल्हन पिया जी की
रे आज पीया मिलन की तैयारी री

सारे सरीर अँग-अँग मोरे
हलचल प्रेम उमँग
पी जी आये परदेस से
मैं तो भई मस्त मलंग

- साकेत गर्ग 'सागा'

-


7 NOV 2018 AT 6:30



दीपमालिका के पावन अवसर पर,
हे दयानिधे ! तेरा वन्दन।
मांँ लक्ष्मी ! तेरा अभिनन्दन ।
लक्ष्मी मांँ ! तेरा अभिनन्दन।।

दीप से दीप जले धरा पर,
ना रह जाए कोई कलुषित मन,
सृष्टि में करुणा, प्रेम, क्षमा वृष्टि से,
कर दो निर्मल, पावन जन जीवन।

दीपमालिका के पावन अवसर पर ,
हे विष्णुप्रिये ! तेरा वन्दन।
मांँ लक्ष्मी ! तेरा अभिनन्दन।
लक्ष्मी माँ! तेरा अभिनन्दन।।

🕉दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ🕉

- रेणु शर्मा

-


13 NOV 2020 AT 18:51

-


7 NOV 2018 AT 12:34

#Happy Diwali -drVats

सारी कायनात, धरती पे आज,
उतर आयी है इशारे से...
ये अंधेरा घना, है आसमान
दीये जलतें हैं सितारे से...

-


7 SEP 2019 AT 14:35

मेरे सारे ख़यालों की केवल तुम ही इक स्रोत हो
अगर मैं हूँ दिवाली तो तुम ही उसकी ज्योत हो

-


10 OCT 2019 AT 23:44

मोहब्बत हमारी कुछ यूं मुकम्मल हो...

मस्जिद में भजन
और
मंदिर में अज़ान हो...

तेरे घर दिवाली
और
मेरे घर रमज़ान हो...

-


13 NOV 2020 AT 17:24

उम्मीद का दीपक

-


13 NOV 2020 AT 3:54

-


13 NOV 2020 AT 17:21

-