QUOTES ON #SHAYAD

#shayad quotes

Trending | Latest
6 MAY AT 15:31

वो कोई तवील सा फ़ासला था शायद,
उस तक पहुंचने में जिंदगी लग गई है.

-


29 APR AT 16:39

शायद बेहतर है उन रिश्तों का टूट जाना,
जिन रिश्ते मे आप टूट रहे हों....!!

-


24 APR AT 18:33

शायद

बहाना मिल रहा हैं,
शायद जरूरत नहीं हैं,

मिलना टल रहा हैं,
शायद फुरसत नहीं हैं,

गुजारा चल रहा है,
शायद हसरत नही हैं,

निभाना खल रहा हैं,
शायद कुर्बत नहीं हैं...

insta : momentandword

-


20 APR AT 7:57

Shayad!!!

Vo manana chahti
To mna skti thi,
Dukh to is baat ka h
Usne koshish hi nhi ki...
Shayad uski chahat
Manane se zyada chor jaane m thi!

-


16 APR AT 21:32

ना जाने क्यों एक खालीपन सा मुझमें समाया है...
शायद अपने मन में आजकल मैंने कुछ दफनाया है,

कह भी नहीं पाती अब मैं हालात अपने दिल के किसी से...
शायद बड़ी खामोशी से मैंने एक अरसा बिताया है,

ढूंढ नहीं पाता न जाने क्यों कोई मुझे मुझमें...
शायद बहुत बखूबी से मैंने खुद को सबसे छुपाया है,

उतार देती हूं जो जज़्बात अपने कोरे कागज पर...
शायद वो बात किसी से कहने से ये दिल घबराया है,

कर दूं क्या जाहिर खुद को भरी महफ़िल में एक रोज़...
शायद हर वक्त जहन ने इस सिफारिश को दोहराया है!!

-


9 APR AT 16:38

शब्दों में दर्द
बातों में राज
प्यार है बहुत
स्वीकृति से इंकार
पर हरदम है
सिर्फ उसकी इंतजार
शायद समझ जाए
ये‌ अनकही बात

-


6 APR AT 0:39

शायद फ़ौत हो जाने तक सुलझ जाऊं मैं,
गर परवरदिगार की बंदगी में उलझ जाऊं मैं।

-


20 MAR AT 19:48

  शायद....!!

साँस तो लेती हूं
शायद.....,
जिंदा भी हूं शायद..!!
लेकिन
एक एहसास
जो महसूस करने को
बार-बार मरती हूं
बार-बार जी उठती हूं।  -Jîज्ञासा

-


13 MAR AT 8:31

बिखरे बिखरे से लग रहे हो
शायद कोई हवा चली है

-


11 MAR AT 12:23

एक ही लकीर में उलझे हुए दो लोग,
शायद उलझनों को बढ़ाने के लिए है.

-