QUOTES ON #मोहनजोदड़ो

#मोहनजोदड़ो quotes

Trending | Latest
17 JAN 2020 AT 17:57

हड़प्पा, मोहनजोदड़ो से मिले अवशेषों से
प्राचीनतम मानव सभ्यता की पुष्टि हुई है।

मेरी "खुदाई" के दौरान तुम्हें मिलेंगे,
प्रेम की सभ्यता के अवशेष।

प्रेम की सभ्यता,
मनुष्य की सभ्यता से भी प्राचीन है!

-


17 JAN 2022 AT 20:50

तमाम शहरों के नीचे
दबे हैं कई गाँव
जैसे बीज दबा होता है
ज़मीन के नीचे

एक दिन समय के ताप पर
पकता हुआ वो बीज
फूटेगा
और पलट देगा सब कुछ
सारा शहर
मिट्टी हो जाएगा

जिस पर फिर से
कच्चे मकान बनेंगे
खेती होगी
बाग लगेंगे

कहानी नई नहीं है
मोहनजोदडो़
एक ऐसा ही शहर था
अब वहां गाँव है

-


19 AUG 2020 AT 19:18

...

-


4 JAN 2022 AT 22:02

हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सभ्यता की तरह
इस युग का भी अंत होगा,

तब खुदाई से मिला सबसे पेचीदा होगा
"ये मोबाइल"🥰

-


14 OCT 2021 AT 18:11

" अतीत का विस्तार "

यहाँ संस्कृत के श्लोक गूंजते हैं
वेद की ऋचाओं को सुनने देवता गण बैठते हैं
हड़प्पा- मोहनजोदड़ो के नगर बसे हैं
देवनागरी, पालि और प्राकृत लिपियों में
प्राचीन इतिहास बोलते हैं।

(पूरा अनुशीर्षक में )

-


30 OCT 2024 AT 22:12

"हाइकु"

मुर्दों का टीला
सत्य का अन्वेषण
जी उठे मृत!
----राजीव नयन

-