QUOTES ON #अनेकतामेंएकता

#अनेकतामेंएकता quotes

Trending | Latest

अनेकता में एकता का सार है हिंदोस्तां।
विश्व के चहुओर में विस्तार है हिंदोस्तां।।

कई जातियों और धर्मों का भंडार है हिंदोस्तां।
सभी धर्मों में हमेशा से ही प्यार है हिंदोस्तां।।

अफवाहें कितनी भी रहें इस देश के ही लोगों में
इन्हीं लोगों के ही दिल में तो बसता रहे हिंदोस्तां।।

~ ©साक्षी सांकृत्यायन

-


26 DEC 2019 AT 11:31

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई,
सब बसते है भारत में.....
सबके अपने अलग-अलग ढंग है,
पर एक रंग रंगते भारत में....
भाषाएं सबकी अलग-अलग,
पर आवाज एक है भारत में....
पहनावे सबके अलग-अलग,
पर लिबास एक है भारत में.....
प्रांत बेशक़ अलग-अलग,
पर दिल एक सबका भारत में....

-


26 DEC 2019 AT 12:23

कुछ लड़कियाँ कॉलेज से घर जा रही थी.. तभी वह देखती है कुछ लड़के एक अकेली लड़की को पीछे से तंग कर रहे..तभी लड़कियाँ उस लड़की के पास चली जाती और लड़के उन्हें आते देख निकल जाते..
अनेकता में एकता हर जगह होगी अगर शुरुआत हर छोटी जगह से होगी|

-


26 DEC 2019 AT 11:01

अनेकता में एकता हमारी पहचान है
सीमा पर रहने वाले हम सब की शान है

ना किसी जाति - धर्म - लिगं - भेद - भाव में बटें है
वो देश की रक्षा के लिए सीमा पर डटे है

आओ देश पर मिट जाए ""इंसानियत को अपना धर्म बनाए,,
नव-भारत ,,,,,का निर्माण कर जाए ।।

-



अनेकता में एकता

-



कहि पे मामा भात हैं भरते, कहीं पे इमली घोटातें हैं।
भिन्न भिन्न से भांति भांति से, अपनि रस्म निभातें हैं।।

अलग अलग है भाषा कितनी, कैसे अलग अलग पहनावें हैं।
जाति पाती व धर्म भिन्नता, मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं।।

ऐसे नजारें अखण्ड भारत के, अनेकता में एकता दर्शातें हैं।।

-


3 JUN 2020 AT 15:37

हिंदू शान है देश की, मुस्लिम देश की जान,
सिक्ख शौर्य है देश का, ईसाई गौरव पहचान।
बौद्ध ज्ञान का मार्ग है, जैन विश्व का ज्ञान,
अनेकता में एकता, भारत बना महान।।

-


26 DEC 2019 AT 16:55

संपूर्ण है हम , जब एक साथ खड़े हैं हम
अनेक मज़हब में बटे हैं हम,
पर खड़े हैं तिरंगे की छतरी के अंदर l🇮🇳

हम नवरस के तत्वों से बने हैं ,
विविध जाति के नाम पर नहीं बाटेंगे हम l🇮🇳

हम भारत देश के प्राणी है
जिसकी एकता का गुणगान
गीता बाइबल कुरान भी देती है ll🇮🇳

-


4 MAY 2021 AT 13:13

ये हर तरफ कैसा शोर है।
क्यों श्मशान में चिताऐ जल रही चारों ओर हैं।।

करोना ये कैसी महामारी है।
अपनों से पराए हर इंसान तक पहुंचती ये बीमारी है।।

सारी तैयारियां धराशाई हो गई है।
रेमडेसिविर, वेंटीलेशन, वैक्सीन, ऑक्सीजन की कालाबाजारी शुरू हो गई हैं।।

दो गज दूरी, मार्क्स है जरूरी का नारा है।
लॉकडाउन में बंद पड़ा देश हमारा है।।

अनेकता में एकता की शक्ति को दिखाना है।
हम सबको मिलकर कोविड-19 को हराना है।।

-


26 DEC 2019 AT 13:23

नफ़रते फै़लाना आसान है
अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है
इस देश की मिट्टी में भाईचारे की खु़शबू है
जिसे मिटाना नामुमकि़न काम है
सरकारे आती है,चली जाती है
सियासत को भुलाकर इन्सानियत को
बचाना हमारा काम है
एकता में शक्ति है
एकता ही इस देश की शान है

-