समय का जंक
झुका देता है पर्वतों को,
सूखा देता है, समंदर को,
नष्ट कर देता है, सुंदरता को।
न जाने ये प्रेम कैसे,
समय के जंक से
मुक्त है!-
घर का रंग बदल देने से..
रिश्ते में लगे हुए जंक नहीं बदल सकते..!
इसलिए इस दिवाली घर का रंग नहीं..
रिश्तो मे लगी हुई जंक को...
त्योहार की मिठास के साथ बदलिए..!!
-
जैसे पौष्टिक खाना खाना अगर शरीर है चलाना।
वैसे ही जहां में आए हो तो दिल जरूर लगाना।।
वर्ना जंक लग जाएगा यारों दिल को दिल में रखे रखे।
-
जंक फूड से करते प्यार
आज के बच्चे बड़े लाचार
देशी खाना तो भूल चुके ये
चिंकी विदेशी फूड के पीछे
हरी सब्जियां इनको काटें
पिज़्ज़ा से ये खुशियां बांटें
मिठाई ना इनको भाती यार
डेयरी मिल्क से बांटें प्यार
जंक फूड से करते प्यार
आज के बच्चे बड़े लाचार
खेलकूद कर ये थक जाते
मोबाइल टीवी इनको भाते
नैतिक शिक्षा नहीं जानते
पर बड़े बड़े स्कूलों में पढ़ते
इंटेलिजेंट इन्हें कहते पर
आदर नहीं इनका व्यवहार
जंक फूड से करते प्यार
आज के बच्चे बड़े लाचार-
संदूक में बन्द हुआ भरोसा
ऋतुएं बदलना नहीं देख पाया।
आंसुओं के साथ साथ सिसकियों को भी न सुन पाया।
नहीं महसूस कर सका अपना वो किरदार
जिसकी अहमियत कुछ ज़्यादा ही थी,
शायद सबसे ज़्यादा।
देख सका तो बस
बादलों की गरज के पीछे
कभी ना होने वाली बारिश।
ना बारिश हुई, ना धूल हटी
हफ्ते, महीने और साल,
सब जम गया और बस जमा ही रह गया।
संदूक पुराना था, जंक लग गई
भरोसा उससे भी ज़्यादा पुराना,
आखिर और कितना ही जी लेता ?-
🔥।।ओ३म्।।🔥
२०/९/२०२४/शुक्रवार/प्रात: १०:१८
#जंक फूड बड़े शौक से लोग खाते हैं 🙂🙂🙂
जंक अंग्रेजी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “कबाड़”। जंक फ़ूड यानि कि वो खाना जिसमें कैलोरी ज्यादा हैं और पौष्टिकता बहुत कम। ज्यादातर फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड या कबाड़ ही है।
कबाड़ जो अपनायेगा,
कुड़ेदान(हॉस्पिटल) में वही जायेगा
वेंटिलेटर का आनन्द उठायेगा,🙂🙂🙂
स्वच्छ भारत अब कबाड़ भारत बन गया है ओह!
मातृ चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थान सोनीपत, हरियाणा। 8901360864-