QUOTES ON #YODDHA

#yoddha quotes

Trending | Latest
6 MAY 2020 AT 14:22

Y̳o̳d̳d̳h̳a̳

Yeh joo taree chand ke saat lagav laga bethe hai,
In insaano se pucho yeh kyu apna seena dusro ko dekh jalaye bethe hai,

Mukabala karo unn sahido se jo desh ke liye apni jaan gavaye bethe hai,

Yuhi he nahi vo apana iman desh ke liye kurbaan banaye bethe hai, iss liye vohi khiladi kehlaye hai....

-


7 MAY 2020 AT 21:28

अभिमन्यू की मृत्यु ने गहरा दिल दुखाया है,,,
हम जानते थे कि क्या होगा, फिर भी कुछ ऐसा प्रभाव दिखलाया है,,,
कायर थे वे सभी, जो घायल कर रहे थे उस शूरवीर की छाती,,,,
नमन🙏🙏 है अभिमन्यू आपको,आपने अपनी वीरता का डंका बजाया हैं...।

-


8 MAY 2021 AT 6:20












-


3 OCT 2020 AT 2:12

बेमिसाल

थक गए हो योद्धा, युद्ध अभी जारी है,
रणभूमि लहुलूहान, मृतकों से ये भरी है।
दौलत का लोभ नही, लालच मौत का,
योद्धा तुम सराहनीय, ये जग आभारी है।

वीर तुम्हारा नाम नही, वीरता ये कर्म है,
देख शत्रु डरो नही, डटे रहना, ये धर्म है।
गाथा तुम्हारी रहे अमर, चिरंतन रहे नाम,
निष्ठा आत्मजयी, मृत्यु को आज शर्म है।

लाल रंग से नशा सही, लहू तुम्हारा लाल है,
झूम राहा धरती जिससे, सिंदूर ये कमाल है।
नश्वर शरीर तुम्हारा, अनश्वर तुम्हारे प्राण है,
आहुति ये तुम्हारी, इस जग में ये बेमिसाल है।

-


25 NOV 2017 AT 16:31

जब दिल में चोट लगती है,
तब रूह तड़पती है,
और जब रूह तड़पती है ना,
सीने में एक आग लगती है,
और जब सीने में आग लगती है ना,
तो हमारे पास दो रास्ते होते है,
या तो हार मान जायं,
और उस में जल के मर जाएं,
या फिर उस आग को अपनी ताक़त बनाएं,
अपने इरादों को उसमें सेक के,
ओर पक्का कर जाएं,
अपने हौसले को बुलंद बनाएं,
और जब हौसले बुलंद होते है ना,
ज़ुल्म सहना हम छोड़ देते है,
उससे लड़ना हम सिख जाते है,
हर मुश्किल से लड़ने का जज़्बा पाते है,
अंधेरों से बाहर आ जाते है,
हम ख़ुद ही अपनी रोशनी बन जाते है,
राहें चाहे कैसी भी हो,
उन्हें पार कर ही जाते है,
अपना हर सपना पूरा कर ही जाते है,
इस दुनियाँ में अपनी एक अलग पहचान बना जाते है,
हम अपनी ज़िंदगी में योद्धा बन जाते है,
योद्धा बनके हम अपनी मेहनत से और उस रब की रहमत से,
हर मोड़ पर जीत पाते है, हर बड़े से बड़े मुक़ाम भी आसानी से हासिल कर जाते है।

-



ये ख़ामोशी का मंज़र क्यूँ.....

-


16 SEP 2020 AT 15:39

टीपू सुल्तान
जिसने दलित औरतों को अधो वस्त्र पहनकर इज्जत से जीने का अधिकार दिया। टीपू सुल्तान जिसने छूत अछूत नफरत की आग में जल रही मानवता को जालिमों जुल्मियों से बचाया। भारतीय इतिहास में द ग्रेट टीपू सुल्तान को मानवता के लिये सदैव याद किया जायेगा।

-


15 AUG 2021 AT 7:59

14 अगस्त सन् 1947 बहुत ही संघर्ष से भरा, वो दिन गुरुवार का था,
वीर सपूत , बहादुर योद्धा जिनका, अंग्रेजों पर आखिरी वार वो था।।

गरम खून था जोशीली जवानी ,उफान उनमें समन्दर के तूफान सा था,
अपने देश को स्वतन्त्र करने का, उनके सर पर कितना जुनून सवार था।।

नहीं डगमगाये उनके कदम ,अहिंसा के पथ पर आगे बढ़ते चले गए,
उनके उस ललकार के आगे ,ठंडा पड़ गया अंग्रेजों का खूनी हथियार था।।

स्वतन्त्र हुईं भारत माता अपनी, रात्रि के उस हर्ष से भरे प्रथम प्रहर में,
15 अगस्त सन् 1947 को ,वो पावन दिन तो अपना शुक्रवार का था।।

75 वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी
भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏🙏🙏
जय हिन्द जय भारत 🕊️🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🕊️
🧡⚪💚

-


9 MAY 2020 AT 17:49

मातृभूमि के शान मे जो
सर्वस्व बलिदान कर डाला था
बलिदानी पे जिसके
अकबर भी खूब रोया था...
मुगलो की आँखों मे
सिर्फ मेवाड़ ही चुभा करता था
मेवाड़ की रक्षा-कवच बनके
शूरवीर राणा प्रताप जो जन्मा था।

-


28 JUL 2020 AT 12:33

शिव शक्ति बिणा, शक्ति शिव बिणा
भक्त भक्ति बिणा, भक्ति प्रीत बिणा
जीवण लक्ष्य बिणा, लक्ष्य मेहणत बिणा
जंगल नार बिणा, नार गाज बिणा
नारी लाज बिणा, टाबर संस्कार बिणा
इतिहास युद्ध बिणा, युद्ध योद्घा बिणा
योद्धा तलवार बिणा, तलवार धार बिणा
क्षत्रिय शौर्य बिणा, शौर्य बलिदान बिणा
ऋषि तप रे बिणा, तप हित रे बिणा
मंदिर शंख बिणा, मोरयो पंख बिणा
शिव शक्ति बिणा, शक्ति शिव बिणा..........अधूरा रे.....

-