कल तुम थे, आज हम है।
यह चक्र है, कुचक्र नहीं।
यहाँ देर है, अंधेर नहीं।
कल तुम थे, आज हम है।
कल अतीत था, आज वर्तमान है।
यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं।
राजा भी रंक है, रंक भी राजा है।
जियो वर्तमान में भविष्य में नहीं।
भूलों अतीत को वर्तमान को नहीं।
समझो विधि का विधान ही सही।
जिये है हम भी समझ के यही।
कल तुम्हारा था, आज हमारा है।
खुदा ने ये नसीब समझ के संवारा है।
कल तुम थे, आज हम है।
-