QUOTES ON #PROUDTOBEBIHARI

#proudtobebihari quotes

Trending | Latest
20 JUN 2021 AT 21:36

BIHAR SE DUR..💔
(K.Råni Bhågåt🖤👸)
इहाँ तो मिलता पिज़्ज़ा बर्गर स्नैक्स कोका
हमरी याद में बस लिट्टी चोखा है
तूम ठहरे दीवाने ब्रांडेड के
हम तो पीते महुवा है
तुमरे इहाँ चलता रॉयल चैलेंज
और चखनवा है😂
हम तो खाते दूध आम और चुड़वा है

कमाने के लिए भले ही दिल्ली पंबाज जाते है
पर मजबूरी होते हुए कभी हाथ नहीं फैलाते है
अब तक हो करते बदनामियाँ हमारी
तुम हमको जज करने वाले सेठ हो का
तुम चाह कर भी हर साल इतने IAS दे पोगे
क्या कहा .....?? हाँ
अब्बे पगलेट हो का......🤣😏🤣

तुम बोलते हो शब्द बिहार जैसे वो कोई गाली हो
समझते हो बिहारी वही है जिसकी जेब खाली हो
अईसे सादा जिंदगी जीने में कोनो दिक्कत नही बुझाता है
बस कभी लग जाए दिल पर बात अमीरों की🤬
तब दर्द सहा नही जाता है..
मेहनत कर मंज़िल पाकर चलते फिर ऐसे जैसे कोई मिसाइल है💥💣💥
पूछा मैनें कर सकता हर कोई ऐसा...???
बोलते हाँ...😂
अब्बे छोड़ न वो सेठियाइल है.....😏🤣

-


20 NOV 2020 AT 9:12

बिहारियों का गर्व है
छठ का पर्व
श्रद्धा और इश्वर पे विस्वाश का प्रतीक है
छठ का पर्व
जहा उगते हुए सूरज के साथ,
डूबते हुए सूरज की भी पूजा की जाए वो है
छठ का पर्व
जहा कुछ लोग नदी तक खुद को दंडित करते हुए जाए वो है
छठ का पर्व
निर्जला उप्वास करते हुए भी उत्साह के साथ जो पर्व मनाया जाए वो है
छठ का पर्व
जहा शीतलहर मे भी ठंडे पानी मे खरे होकर सूर्योदय की प्रतीक्षा की जाए
वो है छठ का पर्व
जहा छठी मईया से माँगने पर वो हर चीज़ मिल जाए
वो है छठ का पर्व
वो है छठ का पर्व

-



दुनिया पूजे उगते सूरज 🌞
हम ढलते के भी पूजारी है।

-


22 MAR 2021 AT 0:04

बिहारी हो!
कहकर हमारा मजाक बनाते हों,
बिहार से आए हो, कहकर हमें नीचा दिखाते हों।
आओ तुम्हें बिहार के दिग्गजों से रूबरू कराएं,
क्या दिया है बिहार ने देश को हम तुम्हें बताएं।

शादी में जो माना जाता है शुभ शहनाई,
उससे बिस्मिल्लाह खान ने ही परिचय कराई।
क्रिकेट में इतनी कम उम्र में जो परचम लहराए
भूल गए?
वो ईशान किशन भी बिहार से ही आए।
अभिनय की दुनिया को दी एक दिशा नई
सुशांत सिंह राजपूत ,शत्रुघ्न सिन्हा और मनोज बाजपेई।
या याद नहीं आर्य भट्ट जो रहे गणित के हीरो,
जिन्होंने खोज किया है जीरो।
याद तो होंगे ही दिनकर जी, मैथिली शरण गुप्त
या साहित्यिक ज्ञान हों गया विलुप्त।
बिहार के थे वो लाल हमारे
किया गर्वोक्ति पूरे देश का जो सम्मान बढ़ाये
प्रथम राष्ट्रपति पद पर नियुक्त हुए
बिहार का उज्जवल नाम किये ।
शिक्षा का जो मान बढ़ाया
गुरु के महत्ता को हम सब तक पहुंचाया ।
वशिष्ठ नारायण सिंह नाम जिनका ,
हर पीढ़ी व्यक्त करता आभार उनका ।

हर कला का होता सम्मान यहां
हर लोग यहां के है निराले
मृदुभाषी का समावेश यहां ।
नालंदा विश्वविद्यालय जग में प्रख्यात है
हर दिग्गज मानते इस जननी का उपकार हैं ।

-


30 JAN 2022 AT 11:53

MERI ABHIMAAN
-------------------------------
Bhart ki sanskriti ki vyatha sunate hai hum.
Ugte suraj se lekr dubte suraj ko pujte hai hum.
Dad-Mom ki jgh aaj v Maa-Babuji keh kr pukarte hai hum.
Rajniti se lekr Muz ki lichi tk bhart k chrche me hai hum.
Chaprasi se lekr collector bnne tk ki takt rkhte hai hum.
Mai,Tu ki jgh ........."HUM" ka prayog krte hai hum.
Bhart ki matribhasa ko aaj v swarte hai hum.
Sasur,jeth or ghunghat ko aaj v alg drja dete hai hum.
Log dekhte hai sirf hmari khamiyon ko,OR apni khubiyo ki maan rkhte hai hum.
jitni vyakhya ki jaye km hi hai,
JB koi puche pehchan hmara,to bht garv se kehte hai,
BIHARI HAI HUM||||||
Goon raj.........— % &

-


17 APR 2020 AT 7:21

हां हम बिहारी हैं,
हर क्षेत्र के खिलाड़ी हैं।
राष्ट्रपति से आईएएस तक,
हर कुर्सी के सवारी हैं,
हां हम बिहारी हैं।

गांव में पले - बड़े हुए हैं,
खेतो में सोते - जगते हैं।
चरित्र हमारा अच्छा हैं,
भले ही अनपढ़ लगते हैं।
सभी गुणों से परिपूर्ण हैं,
सबसे हम संस्कारी है।
हां हम बिहारी हैं,
बिहारी हैं।।

-


1 DEC 2020 AT 8:55

#proudtobebihari....
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ...❤..
Love bihar...😘.....

-


21 NOV 2020 AT 8:17

कांच ही बाँसअ के बहन्गीया...🎀...
बहन्गी लच्कत जाय...🌞...









केरवा के पात पर उगलन
सुराऊजमल झाके झुके...💌...
एकरेलू छठ बरतिया की झाके झुके..🌞...

-


22 MAR 2019 AT 15:49

हमारे प्रतिभा को लोहा मानती है दुनिया सारी
गर्व से कहो हम हैं बिहारी.......

OF course I'm "BIHARI"
BIHARI is my identity, Not an Insult.
Feel proud to be a "BIHARI"......

बिहार के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।


-


1 OCT 2019 AT 22:10

किस बात की शर्म है हमें समझ नहीं आता
हो बिहारी अगर तो क्यूं जग को बताया नहीं जाता
है उस धरती से प्यार तो क्यूं जताया नहीं जाता
उसकी सेवा को कदम क्यों बढ़ाया नहीं जाता
उसके बचाव के लिए क्यूं गूंज लगाया नहीं जाता
उसकी मदद के लिए क्यूं मददगारों को पुकारा नहीं जाता
किस बात की शर्म है हमें समझ नहीं आता।।

-