चिड़िया को उड़ना ना सिखाकर ,
पिंजरे में रहना सिखा दिया ।।
Part 2
Guidence कि बात आई तो self-defence सिखाने लगे ,
पर अपने घर के चिराग को self-control सिखाना भूल गए ।
वह कमजोर हैं यह उसको बता दिया,
चिड़िया को उड़ना ना सिखाकर पिंजरे में रहना सिखा दिया।
चिड़िया कमजोर नही बस शांत हैं,
सहानुभूति की नही सम्मान कि हकदार हैं।
अपने चेहरे कि खुशियों को वह खुद ढूंढ़ लेगी,
पिंजरे की बेड़ियों को खुद तोड़ देगी।।
जुनून हैं उसमे बस साथ हमे है देना,
आसमा की हर ऊंचाई को चिड़िया को छूने देना।। ❤️
-