QUOTES ON #त्रिलोक

#त्रिलोक quotes

Trending | Latest
2 AUG 2020 AT 16:03

यदि मित्र हो कर्ण सा,त्रिलोकी को ललकार लू.!
मित्र हो ग़ोविन्द सा,त्रिलोक को मैं जीत लूँ.!

यदि मित्र हो बजरंगी सा,तो लंका को बार दूँ.!
मित्र हो राम सा,तो रावण को मैं मार दूँ.!
यदि मित्र मिले मन का,तो जीवन भी वार दूँ.!

मित्र तेरे लिये...क्या मैं उपहार दूँ..?
मैत्री वरदान है तुझपे...ये जीवन वार दूँ!

-


26 AUG 2020 AT 14:16

प्रेम में उमंग है तरंग है,
निष्क्रियता का भंग है।
गुणों का चढ़ाव है,
अवगुणों का उतार है।
प्रेम में प्रकाश है,
अंधकार का सर्वनाश है।
हर रिश्ते में जब फुहार है,
हर दरिया मानो पार है।
ये प्रेम की ही जोत है,
त्रिलोक की ऊर्जा का स्रोत है।

-


8 AUG 2021 AT 17:56

सोहे अंग विभूति नाग संग
बिच जटा गंगा मन मोहे

बहे जल निर्मल-निर्मल
सोहे मस्तक चाँदमा चम्-चम्

काल हैं शिव महाकाल हैं शिव
नील गगन त्रिलोक नाथ हैं शिव

हे शिव शंभू मेरे भोले प्यारे
हर लो दुख सब कष्ट हमारे

कन-कन में मेरा शिव हैं बसता
सत्यम-शिवम शिव जगत को रचता

आदि अनंत मेरे शिव भस्म धारी
मुझ अनाथ को अपना लो हे त्रिपुरारी..!!

-


22 JAN 2024 AT 10:53


जय श्री राम

प्रभु श्री राम आराध्य हैं हमारे।
रोज जाते हैं हम उनके द्वारे।
त्रिलोक में नहीं है चरित्र राम सा-
इसलिए हैं वो हम सबके प्यारे।

-