मेरा अभिमान है तिरंगा
मेरी आन है तिरंगा, मेरी शान है तिरंगा
मेरा ईमान है तिरंगा, मैरा भगवान है तिरंगा
मेरा अरमान है तिरंगा, मेरा वरदान है तिरंगा
मेरा अभिमान है तिरंगा, मेरा विश्वास है तिरंगा
तेरे ये तीनों रंग सदियों तक धूम मचायेंगे
याद शहीदो की आएगी जब जब ये लहराएंगे
मेरा अभिमान है तिरंगा मेरा भगवान् है तिरंगा-
हम और देश
आइये कलम की रफ्तार को बुलंद कर लें।
छोड़ दे काम सभी देश को नमन कर ले।
निकल के सोच के दायरे से फक़त ये करना।
सभी अन्याय से लड़ने का स्वर बुलंद करलें।
जगाये प्यार का जज्बा मिटाये नफरत को।
सियासी पैंतरों को हम यूं ही ख़तम करदे।
हमारे वतन की मिट्टी का कर्ज है हम पर।
फासले जाति और धर्म के हम ख़तम कर दें।
ये प्रजातन्त्र है गणतन्त्र है समझो इसको।
ये जागीर नहीं है सियासी तंत्र के लिए।
देश उतना ही हमारा है जितना उनका है।
जगा दो अलख ये सबमें अपने वतन के लिए।
-
स्वतंत्रता एवम् स्वराज का सार गणतंत्र,
कर्तव्यों-अधिकारों का मुलाधार गणतंत्र,
लोकतंत्र, सम्प्रभूता का सूत्रधार गणतंत्र,
समता, न्याय, विधि का आधार गणतंत्र,
जनता के स्वशासन का मूलमंत्र गणतंत्र,
नए राष्ट्रवाद के नींव का प्रमाण गणतंत्र,
तिरंगे का स्वच्छंदता से लहराना गणतंत्र,
लोकतंत्र की नींव सर्वस्व मुलात्मा गणतंत्र।-
"गणतंत्र"
(प्रजासत्ता,लोकतंत्र,लोकसत्ता,जनतंत्र)
Reality
तंत्र के आगे 'गण' दब चुका है
और 'तंत्र' बहुत आगे बढ़ चुका है।-
नई उम्मीदें मन में जगाता, आया गणतंत्र दिवस का त्यौहार।
भारतवासियों की आन, बान और शान का है, यह त्यौहार।
26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वतंत्रता का आग़ाज़ कर दिवस ये मनाया था।
अंग्रेजो से पाकर आज़ादी, हिन्दुस्तान में तिरंगा फहराया था।
1950 में इसी दिन देकर अधिकार, पूर्ण गणतंत्र दिवस मनाया था।
स्वतंत्रता,समानता,शिक्षा का अधिकार देकर, भारत का मान बढ़ाया था।
जात पात का भेद मिटाकर, एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया था।
लोकतांत्रिक देश की बसती आत्मा है, जीवन का आधार।
समभाव हमारा कर्तव्य हो, कर्म करें जो देश हित में हों।
बहुजन हिताय बहुजन सुखाय का पाठ पढ़ाकर, जीने का अधिकार दिलाया।
एकजुट होकर आओ, आज यह राष्ट्रीय त्यौहार मनायें।
जिन वीरों ने खून बहाये, उन पर श्रद्धा सुमन चढ़ायें।
विश्व के इतिहास में मिलकर, परचम अपना लहरायें।
मिला जो मतदान का अधिकार, उसको हम यूंँ ना गवायें।
प्रेम गंगा
-
जब देश को अपनी माँ मानते हो
संविधान को संगिनी जानो
देशहित में परिवार पूरा देश है अपना
त्यागकर नफ़रत प्यार तिरंगे की पहचानों..!
गणतंत्र-दिवस की हार्दिक बधाई..-
गणतन्त्र प्राप्ति की राह इतनी भी सुगम नहीं,
ना जाने कितनों ने कुर्बानी का होम् डाला है।— % &-
स्वतंत्रता एवम् स्वराज का सार गणतंत्र,
कर्तव्यों-अधिकारों का मुलाधार गणतंत्र,
लोकतंत्र, सम्प्रभूता का सूत्रधार गणतंत्र,
समता, न्याय, विधि का आधार गणतंत्र,
जनता के स्वशासन का मूलमंत्र गणतंत्र,
नए राष्ट्रवाद के नींव का प्रमाण गणतंत्र,
तिरंगे का स्वच्छंदता से लहराना गणतंत्र,
लोकतंत्र की नींव सर्वस्व मुलात्मा गणतंत्र।-
लोकतंत्र की स्वच्छन्दता का प्रमाण गणतंत्र,
प्रजातंत्र के मूलतत्व का परिचायक गणतंत्र।-
🔥।।ओ३म्।।🔥
73 वे गणतन्त्र दिवस सभी मित्रों बन्धुओं को हार्दिक शुभकामनाएं🌷🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌷
शौर्य पराक्रम सत्य अहिंसा स्वतंत्रता का पर्व,
गणतंत्र दिवस है आया,
पूर्वजों का संघर्ष याद दिलाने आया,
देशधर्म का कर्त्तव्य बताने आया,
बाल-वृद्ध नर-नारी के हृदय में,
देशप्रेम का पाठ पढ़ाने आया,
सेवा समर्पण त्याग का भाव भरने आया,
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय,
प्रगति पथ पर आगे बढ़ो संदेश देने आया,
भारत देश महान है,
महानता बताने आया,
वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो,
गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,
जय भारत 🌷🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌷-