QUOTES ON #कैफ़भोपाली

#कैफ़भोपाली quotes

Trending | Latest
28 AUG 2020 AT 0:29

चलो दिलदार चलो, चाँद के पार चलो
हम हैं तैयार चलो
आओ खो जाएं सितारों में कहीं
छोड़ दें आज ये दुनिया ये ज़मीं
ये दुनिया ये ज़मीं
चलो दिलदार चलो...
हम नशे में हैं सम्भालो हमें तुम
नींद आती है जगा लो हमें तुम,
जगा लो हमें तुम,
चलो दिलदार चलो...

-


5 MAR 2021 AT 22:35

आप तो आँख मिलाते हुए शरमाते हैं,
आप तो दिल के धड़कने से भी डर जाते हैं
फिर भी ये ज़िद है के हम ज़ख्म-ए-जिगर देखेंगे, तीर-ए-नज़र देखेंगे, ज़ख्म-ए-जिगर देखेंगे

-


8 JUN 2020 AT 21:15

तेरा चेहरा कितना सुहाना लगता है
तेरे आगे चाँद पुराना लगता है

तिरछे तिरछे तीर नज़र के लगते हैं
सीधा सीधा दिल पे निशाना लगता है

आग का क्या है पल दो पल में लगती है
बुझते बुझते एक ज़माना लगता है

सच तो ये है फूल का दिल भी छलनी है
हँसता चेहरा एक बहाना लगता है

#कैफ़भोपाली

-


22 MAR 2024 AT 11:45

वो यहाँ से जिसके घर गया होगा
घर वो खुशियों से भर गया होगा

मैं उसके इंतज़ार में ही बैठा हूँ
वो यही देखकर ठहर गया होगा

-