QUOTES ON #हितोपदेश

#हितोपदेश quotes

Trending | Latest
27 AUG 2020 AT 7:32

ओ!मनवा मेरे सत्य कथा "प्रयोगवाद" की है,
माने न माने मूढ़ तू सत्य "अनेकांतवाद" भी है।।

गृह आंगन में दो नन्हें नव पौध का मैंने किया सिंचन,
एक को हित जल से सींचा,एक को कड़वे रीत वचन।।

माह-दर-माह बीते एक पत्ता ज़र्द सा मुरझाया,
एक अमरबेल सा हरित प्रीत औषधि सा लहराया।।

दोनों में बहु अंतर न था,एक सद्कर्म का फल था,
एक पर पड़ा कुशब्द कुसंगति का मिश्रित जल था।।

अहो भाष्य की भी अपनी अनोखी देखी महिमा
प्राप्त शीर्ष सिद्ध अनमोल परम पद की महती गरिमा।।

हृदय विदारक शब्द भाव मुख से नाहिं कभी उच्चारें,
प्रशस्त सुखकारी मन वच काया से बस वाणी प्रसारें।।

"उत्पाद,व्यय,ध्रौव्य युक्तं सत्" की मुख्य परिभाषा,
धारो आत्म सूत्र मंत्र को त्यागो अर्नगल भाषा।।

सत्यम् शिवम् सुंदरम् की गाथा जग में अजर अमर है,
गुंजित होवे नित भक्ति स्वर आठों याम पहर है।।

27.8.2020

-


7 JUL 2022 AT 5:22

* * विरोधी **

विरोधी तो हर किसी के जीवन में होते है
आप का स्वभाव सरल हो या कठिन

पानी से सरल कोई भी नहीं फिर भी
चिकनाहट यानि घी उसके विरोध में ही रहता है ॥

-


26 MAR 2021 AT 8:33

न धर्मशास्त्रं पठतीति कारणं न चापि वेदाध्ययनं दुरात्मनः ।
स्वभाव एवात्र तथातिरिच्यते यथा प्रकृत्या मधुरं गवां पयः ॥

सिर्फ धर्मशास्त्र का पाठ करने से या वेद अध्ययन करने से दुर्जन व्यक्ती सज्जन नही होता है उसके साथ स्वभाव का सरल होना भी जरुरी है जैसे गाय का दूध स्वभाव से ही मिठा होता है ।।
- सुभाषितमाला (हितोपदेश)

🇮🇳 राष्ट्र प्रथम 🇮🇳

-