QUOTES ON #चैत्र_नवरात्र

#चैत्र_नवरात्र quotes

Trending | Latest
6 APR 2019 AT 9:00

चुलबुला सा प्यार सा बीते यह साल
नव वर्ष में हो खुशियों का धमाल
गणगौर माता का मिले आशीष
इसी दुआ में झुकाते हैं शीष
हर एक दिन हो खिला
छाई रहे खुशियों की मधुर बेला
हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनायें

-


5 APR 2019 AT 19:36

अवनी से अंबर तक छाया नववर्ष, सिन्दूरी भोर लिए आया नववर्ष।।
तैरते हवाओं में पंछी रंगीन,ले आए प्राची से उजियारे दिन।
झरनों ने भैरवी में गाया नववर्ष, सिन्दूरी भोर लिए आया नववर्ष।।
मधु किरणें पूरब से आई छुम-छुम, घोल गई रेवा के जल में कुमकुम।।
सुखद रात सुप्रभात लाया नववर्ष, सिन्दूरी भोर लिए आया नववर्ष।।
शाखों पर फूल नए चमकीली पातें, बांट रहा स्नेहिल सूरज सौगातें।।
अलसायी धूप खिली भाया नववर्ष, सिन्दूरी भोर लिए आया नववर्ष।।

आप सभी सनातनप्रेमियों को "हिन्दू नववर्ष विक्रमी २०७६ युगाब्द ५१२०" की अनन्त शुभकामनाएं।

-



माँ के कदम पडे़ हर आँगन....
सुख,समृद्धि,खुशहाली आए!
दु:ख,दरिद्रता,रोग मिटे..
मन मंदिर दीप जलाऐं!!

भारतीय विक्रम संवत् २०७६ एवं चैत्र नवरात्र महोत्सव पर सभी देशवासियों को अग्रिम बधाईयाँ न शुभकामनाऐं!
जय श्रीराम🙏🙏🙏🙏

-