वन साइडेड लव
यह जो वन साइडेड लव हैं,
शायद यह सबको होता है,
और इसके आगोश में शायद हर कोई खोता हैं,
देख कर दूर ही दूर से जिसको, हम मुस्कुराते हैं
और हमारा दिल उसके लिए मदहोश सा होता हैं,
वह बेखबर सा, मस्तमौला अपने ही धुन खोया रहता है|
शायद यह वन साइडेड लव सच्चा होता है
उनकी हर खुशी हमारी खुशी होती हैं
, उनका हर गम हमारा गम होता हैं,
वह अनजान बेखबर से कि उनकी खुशी और गम में
कोई और भी ऱोता हैं |
शायद यह वन साइडेड लव एैसा ही होता हैं,
वह मुस्कराते है,शरमाते हैं, कन्धे पर रख के हमारे सिर
अपना आन्सु भी बहाते हैं ,
बेख़बर,उनकी इस हरकत से हम भी जरा मन ही मन
मुस्कुराते और सहम जाते हैं ,
उनको देखना, उनकी बाते सुनना यह तो हर रोज का किस्सा हैं,
शायद यह वन साइडेड लव का यह एक अहम
हिस्सा हैं |
चान्द से इस चेहरे पर जब आम्वश्या छाती है,
तो मेरा भी मन असान्त सा श्वेत हो जाता है,
और मन ही मन घबराता हैं,
शायद यह वन साइडेड लव का एक हिस्सा होता है
पता है शायद वह मेरे ना हो सके ताउम्र,
पर कमब्खत यह दिल इसको मानने से घबराता हैं
शायद यह वन साइडेड लव शायद एैसा ही होता हैं |
-