हर चीज आजमाकर देखी है,
दाव पर जान लगाकर देखी है।
ये दुनिया किसी की सगी नहीं है,
हमने ठोकर खाकर देखी है।
- योगेंद्र शुक्ल-
Guitarist and music freak.
Instagram : @yogendra.... read more
आपको खुश होने के कई मौके मिलेंगे,
कई नाकामियों से होके गुजरना है हमें।
- योगेंद्र शुक्ल-
सपने आंसुओं की तरह बह जाते हैं,
जिम्मेदारी में है यही एक बुराई बस।
- योगेंद्र शुक्ल-
थे तमाम तरीके खुदखुशी के यार,
तुमको भी मोहब्बत ही चुनना था।
- योगेंद्र शुक्ल-
ये मुस्कान क्यों फीकी हो चुकी है तुम्हारी,
हमारे सिवा तो यार हर राह भली थी ना ?
- योगेंद्र शुक्ल-
दुनिया मसरूफ थी खुशियां मनाने में,
किसको फर्क पड़ा हमारे हार जाने में।
- योगेंद्र शुक्ल-
मै अपने मन का नहीं कर पा रहा हूँ,
किसके झांसे में आके मुस्कुरा रहा हूँ?
- योगेंद्र शुक्ल-
मै पलट कर नहीं देखूंगा उसकी ओर,
मगर उसके दिल में है इंकार तय तो हो।
- योगेंद्र शुक्ल-
काटों वाला ताज है पहना,
तुमको लगता क्यों है गहना?
लड़ जाते हैं हम तो खुलके,
पसंद नहीं अन्याय को सहना।
खोजता हूँ मैं दर्द के नुस्खे,
भाता नहीं है खुश रहना।
- योगेंद्र शुक्ल-
ये कलम भी उगलेगी अंगार आप बस देखना,
आप रौशनी को अँधेरे में छुपा सकते नहीं हैं।
- योगेंद्र शुक्ल-