Wanna Belyricist   (©prakharlikhtehain)
1.3k Followers · 953 Following

read more
Joined 20 February 2018


read more
Joined 20 February 2018
1 JAN 2023 AT 11:56

साल गुज़रा, गुज़रे तीन सौ पैसठ दिन
कुछ बुरे थे कुछ अजीब, पर थे कुछ अच्छे भी दिन

बीते साल की तरह ये साल भी देखते देखते गुज़र जाएगा
कितना भी हुआ अच्छा हो पर तू साल को रोक ना पायेगा

ये एक तरीका है हमें ये बताने का
कि कुछ भी ठहरता नहीं है
तो करलो वो सब जो बीते साल
सिर्फ सोंच में जिया कहीं है।

-


24 OCT 2022 AT 13:54

मैं आवाज़ वाले नहीं
रोशनी वाले पटाके लाया हूँ
जो साथ अब है नहीं
उनको रौशनी ले ढूंढने आया हूँ
सुना है आसमान में आज भी वो
अपनों को ऊपर से देखते हैं
एक बार मैं भी उन्हें
देखते हुए देखना चाहता हूँ।

आप सभी को और आपके समस्त परिवार को
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
जो नहीं है उनके नाम है दिया जो हैं वो जला लें
दीवाली में परिवार ही सब है साथ में मनाएं।।

-


21 SEP 2022 AT 14:04

वो आये और छा गए
हमें हंसने के करोड़ों किस्से दिए
और जब समय आया उनका
हमसे प्यार बटोरने का
तो अलविदा कहे बिना चले गए

-


11 AUG 2022 AT 10:01

हर साल इस दिन हम एक वचन दोहराऐं
कि बहना के दुख दर्द हमसे होकर ही जाएं
रक्षा के बंधन को पिरो के धागे में
प्रेम की और मस्ती की दो गाँठ लगाएं।।

-


7 AUG 2022 AT 10:08

तू घर है जो हूँ अगर मैं घर नहीं
तू साथ जो तो किसी बात का भी डर नहीं
तू हर वो रिश्ता जो रिश्तेदार से है कम नहीं
तू इंसान है एक पर तेरे जितना तेरे सैकड़ो में दम नहीं
तू जो थामे टूटने पर तो रोने का भी गम नहीं
तू लड़े भिड़े जो मुझसे तो होती आँखें नम नहीं
तू मौन जो तो रत्तीभर भी जीना चाहते हम नही

-


8 MAY 2022 AT 15:22

मम्मी यह कहाँ रखा है?
मम्मी ये कैसे होता है?
मम्मी इसका मतलब क्या है?
मम्मी ये नहीं हुआ तो क्या होगा?
मम्मी भूख लगी है।
मम्मी आज मुझे ये ले कर जाना है।
मम्मी ये क्या है?
मम्मी कल पाँच बजे उठा देना।
मम्मी आप पापा को संभाल लेना।
मम्मी ऐसा क्यों होता है?
मम्मी आज ये पढ़ा देना।
मम्मी कल ये याद दिला देना।
मम्मी मैं सोने जा रहा हूँ।


मेरे बचपन के Google, Youtube, Byjus, Alarm, Reminder,
Zomato, Twitter, Radio और Bank को
Mother's Day की हार्दिक शुभकामनाएं।।
Happy Mother's Day To Each & Every MOM! 💐

-


19 OCT 2021 AT 15:51

मैं क्या बताऊँ मैं उसकी तारीफ में, बस ये जान लो
मेरा यार तेरे चाँद को अपने नाखून से आधा छुपा लिया करता था।

-


1 AUG 2021 AT 9:49

कुछ थे कुछ है कुछ आगे भी बनेंगे,
उनका नहीं पता पर हम सबको आज भी अपना दोस्त ही कहेंगे।
लौट कर आये भी भूले बिसरे जो कभी,
हम पिछला भुलाकर आँखों मे आँसू और मुँह में गाली लिए गले ढंग से मिलेंगे।।

-


4 JUL 2021 AT 7:23

आकर कभी मेरा दीदार तो कर
हम तो तेरे प्यार में डूब, चाँद तक से नफरत कर रहे हैं
तू अमावस पर ही सही पर थोड़ा प्यार तो कर

-


4 JUL 2021 AT 7:17

कभी इत्मीनान से सुनाएंगे आपको,

दिल मे आपका हिस्सा नहीं पूरे का पूरा
दिल दिखाएंगे आपको।।

-


Fetching Wanna Belyricist Quotes