विप्लव विकास   (@विकास)
101 Followers · 1 Following

read more
Joined 5 March 2017


read more
Joined 5 March 2017

तेरे जाने के बाद हमने क‌ई गीत ग़ज़ल सुनने बंद कर दिए
कुछ ख्वाब अधूरे पड़े हैं अब नये ख्वाब बुनने बंद कर दिए

लोग कहते हैं मुहब्बत पर तुम कभी ग़ज़ल नहीं कहते सहर
तेरी याद में हमने इश्किया ग़ज़ल के लब चुमने बंद कर दिए

-



सच पूछो तो
ये मन
तुम्हारे साथ
एक गंभीर घने जंगल में
खो जाना चाहता है
डूब जाना चाहता है
तुम्हारी गहराइयों में
अनंत असीम की यात्रा
संगम तट से हो प्रारंभ...
स्पर्श के स्पंदन का
मिलन के मौन का
प्रेम के प्रणव का

आओ
चलें घने गह्वरों की ओर...


-



সত্যি
মন টা কতো গভীরে ডুবে যায়
তোমার অন্তরে অন্তরে

খুঁজে দেখতে চায়
একটি ছোঁয়া
স্পর্শের
স্পন্দনের
প্রেমের

এসো না
আরো একটু
গভীরে ডুবে যাই দুজনে

-



आओ,
थोड़ा ठहर जाएं
सोचें कि
यह गुजरती हुई जिंदगी
कौन-से कदमों के निशां
छोड़ कर जा रही है
छोड़ कर जाएगी...

-





तुम न कहो जब तक कि अहसास मेरे ज़िंदा है

सच कहता हूँ दिल की दरिया में कोई रवानी नही आती

-



क्या जानूँ इश्क़ कहते किसे हैं
मैं तो बस तेरे साथ के अहसासों को जीता हूँ

-



इश्क में ली गई
अंगड़ाई हो तुम





-



मैं चाहता हूं
कुछ दिनों तक
बिना किसी काम के रहना
न लोग
न फोन
न आवाजें कोई
मगर अकेले नहीं
एकांत में

जिंदगी में थोड़ा ठहराव ढूंढूं
खोजूं, चुटकी भर शांति
अपनी मुट्ठी भर की दुनिया में

-



आज शरद पूर्णिमा अर्थात कोजागोरी पूर्णिमा है।

कोजागिरी माने "कौन जाग रहा है"

आज की रात ईमानदारी से विचार किजिए:

राष्ट्र धर्म रक्षणार्थ आप जग रहे हैं क्या ❓

छोड़िए, अपने परिवार और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य हेतु आप जागरूक हैं क्या ❓

-


Fetching विप्लव विकास Quotes