Perfect स्थिति का इंतजार मत कीजिए,
आज से अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दीजिए!
सफलता इंतजार से नहीं,
काम करने से मिलेगी!
|
veer-
नववर्ष शुभ हो,
आप सभी के लिए
जो ख़्वाहिशें रह गयीं अधूरी
वो यथाशीघ्र हों पूरी
हर पल नया सा हो
आप सभी के लिए!
नित नूतन अनुभूति हो,
संबंधों में मजबूती हो
अर्से बाद मिलें हों फिर भी
कल ही मिले सी दूरी हो!
पेंडिंग काम पूरे हों सबके
मेलजोल बढ़ें तो सबके
एकजुटता हो ऐसी कि
सबकी इच्छा पूरी हो!
न जातपात, न ऊँचनीच हो
समरसता हो सबके अंदर
ऐसा भाव जगाएं हम
मानवता को अपनाकर
भेदभाव मिटायें हम!
सरल, सहज और मधुर स्वभाव से
सबके मन को भाएं हम
हँसी खुशी से साथ रहकर
हर दिन नववर्ष मनाएं हम!
नववर्ष शुभ हो,
आप सभी के लिए!-
क्यों डरें?
जिंदगी में क्या होगा!
हर वक्त क्यों सोचें कि
बुरा होगा!
बढ़ते रहें,
मंजिलों की ओर हम!
कुछ भी न मिला तो क्या
तजुर्बा तो नया होगा!
|
veer-
खामोश चेहरे पर हजारों पहरे होते हैं,
हँसती आँखों में भी जख़्म गहरे होते हैं!
जिनसे अक़्सर रुठ जाते हैं हम,
असल में उनसे ही रिश्ते गहरे होते हैं!
|
veer-
निकलता है रोज सूरज यह बताने के लिए कि,
उजाले बांट देने से उजाले कम नहीं होते!
|
veer-
मनुष्य को अपनी ओर खींचने वाला यदि दुनिया में कोई असली चुम्बक है,
तो वह है आपका प्रेम और आपका व्यवहार!
|
veer-
शब्दों के इत्तेफाक में,
यूँ बदलाव करके देख!
तू देख कर न मुस्कुरा,
बस मुस्कुरा के देख!
|
veer-
हजारों उलझनें राहों में,
और कोशिशें बेहिसाब!
इसी का नाम है जिंदगी,
चलते रहिए जनाब!
|
veer-
ख़ुशबू यूँ ही नहीं फैली है मेरे वतन की आसमान में,
बहुत चन्दन जलाया है हमनें सरहदों के शमशान में|
|
veer-
भूतकाल से सीखें,
वर्तमान में जीएं
एवं भविष्य की आशा करें|
|
veer-