Vardan Jindal "सुगत"   (Vardan Jindal "सुगत")
110 Followers · 67 Following

read more
Joined 17 April 2019


read more
Joined 17 April 2019
13 DEC 2021 AT 14:21

छोड़ तो तन्हा,
मुझे कविताएं लिखनी हैं।

(कविता अनुशीर्षक में पढ़ें)

-


12 DEC 2021 AT 17:13

Vardan

-


10 MAR 2021 AT 7:38

हे मेरी जननी..
जन्मदिन पर भला आपको क्या उपहार दूं..!
दूं कोई गुलदस्ता या फिर कोई सोने का हार दूं..!
या बिठा के पास अपने, आपकी जुल्फों को संवार दूं..!
या आपके दुख कारकों को, मैं जड़ से ही उखाड़ दूं..!
हे मेरी जननी...
जन्मदिन पर भला आपको क्या उपहार दूं..!!!

-


20 JAN 2021 AT 10:03

प्यार की भी ना जाने,
कैसी ये रिवायत चली है...!

वो मुझ से ही करने आज,
मेरी शिकायत चली है...!!

-


13 JAN 2021 AT 11:54

यूँ बात बात पर मुकरना हो,,
तो वादे किया नही करते..!

ये इश्क़ तो है ही जिगर वालों का काम...

कमजोर दिल वाले "सुगत",,
मुहब्बत किया नही करते..!!

-


17 DEC 2020 AT 23:04

आज फिर चल रही थी घर में बात तेरी...!

आज फिर सुबक - सुबक के रोया था मैं...!!

-


1 DEC 2020 AT 9:51

डरी सहमी सी वो चुपचाप रहती थी
ना जाने वो कैसे हालात में रहती थी

चौबीसों घंटे रहता था पहरा उस पर
हर वक्त वो इक हिजाब में रहती थी

घूमना फिरना पसंद था बहुत उसको
पर बंद वो अपने मकां में रहती थी

बोलने की भी आज़ादी ना थी उसको
हर वक्त वो धारे एक मौन रहती थी

हाल ए दिल कर सके वो बयां जिसको
ऐसे किसी को अपने पास चाहती थी

सारे हक छीन लिए थे उससे ए "सुगत"
वो लड़की थी खुश कैसे रह सकती थी

-


13 NOV 2020 AT 11:50

इस बार मैं दीपावली.... कुछ ऐसे मनाऊंगा
जो बैठे हैं रूठ कर.... पहले उन्हें मनाऊंगा

छोड़ के अकड़ सारी... थोड़ा झुक जाऊंगा
कुछ से मांगू माफी कुछ को माफ कर जाऊंगा

बोल के मीठे से बोल... मैं उनका हो जाऊंगा
भूला के सारी रंजिशें.. उन्हें गले से लगाऊंगा

हां, इस बार मैं दीपावली....
कुछ ऐसे मनाऊंगा...!!

-


30 OCT 2020 AT 13:48

कुछ खास तो नही बदला
तेरे चले जाने के बाद...
हां, वो अब जरा,,,
मैं "मुस्कुराता" कम हूं...!!

-


11 OCT 2020 AT 14:10

हो जायेगी वो "रुख़सत"
अपनी डोली वाली कार में...
पीछे रह जाएगा "सुगत"
तनहा.. सर-ए-बाज़ार में....!!!

-


Fetching Vardan Jindal "सुगत" Quotes