* बधाई गीत *
पलने में झूलैं, नंदलाल ! झुलावैं सजनी:::!२
झूला झुलावैं! मंगल भी गावैं !२हर्षित हैं, गोकुल की नारि, झुलावैं०
पलने में झूलें नन्दलाल ०
कोमल अधर है, मुखड़ा सुघर है!२ लाल-लाल फूलों के हार, झुलावैं०
चंदन का पलना, सुन्दर सा ललना !२ झूलरहे कृष्ण मुरार, झुलावैं०
पलने में झूलें नन्दलाल ०
घुघुरारी अलकें, सीपी ही पलकें !२ फूलन गले सोहे हार, झुलावैं ०
पलने में झूलें नन्दलाल ०
मैया झुलावैं, बाबा झुलावैं !२ देखि&देखि सब हैं निहाल, झुलावैं०
पलने में झूलें नन्दलाल ०
जो सबको झुलावैं आज उनको झुलावैं !२ उनको झुलावैं:::!
जो सबको::::झुलावैं !२
सबका जो, पालनहार ! झुलावैं ० पलने में ०
पलने में झूलें नन्दलाल ०
संकलनकर्ता--उदय प्रताप सिंह- उदय प्रताप जनार्दन सिंह
24 AUG 2019 AT 6:47