देश किसे कहते है अपना,
कहां हमारा रहता देश?
क्यों करते है प्यार देश से,
क्या देता है हमको देश?
धरती ही है देश हमारा,
धरती पुत्र कहलाते है।
रोटी, कपड़ा, रहने का घर
सब कुछ यही बनाते हैं।
है शरीर मिट्टी का सब कुछ-
मिट्टी से ही पाते हैं।
मिट्टी से पैदा होते हैं
मिट्टी में मिल जाते हैं।
इसलिए यह देश हमारा है,
सब कुछ यहां हमारा है।
प्राणों से भी बढ़कर हमको,
प्यारा देश हमारा है।
जय हिन्द!!!!
स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं 🇮🇳
-