मैं कह नहीं सकती कि, थक गयी हूँ मैं...
क्योंकि किसी की हिम्मत,
तो किसी का हौसला हूँ मैं !
- मैत्री मिश्रा 👑
-
लफ़्ज़ों में कह नही पाती जब,नज़रों से ही बता देती हूँ
मैं अपनी निगाहों में कैसी बेब़सी को पनाह देती हूँ !!!
- मैत्री मिश्रा 👑
-
होता ना था #सौदा_ए_मोहब्बत जब दौलत के बाज़ारों में
उस #दौर_का_इश्क किया था, तुमसे हमने यारा वे !!!
- मैत्री मिश्रा 👑-
हर मुलाकात पर,वक्त का तक़ाज़ा हुआ
हर याद पर,,दिल का दर्द ताज़ा हुआ..
सुनी थी हमनें ग़ज़लों में जुदाई की बातें
आज खु़द पर बीती तो हक़ीक़त का अंद़ाज़ा हुआ ।।
- मैत्री मिश्रा 👑-
मानवरुपी नीच दुराचारियों का अब विरोध हो
न्याय हो ऐसा कि इन्हें हर निम्नता का बोध हो
है समझते जो औरत को अशक्त,हीन एवं अबला
अब तो इनसे नारी - शक्ति का प्रबल संबोध हो
कांप जाएं देह इनकी..सहम जाए कुंठित मन
ज्वलनशील स्त्री-नयनों में वो प्रचंडतम क्रोध हो
बदल जाए कलाकृति समस्त संसार की,
नारी के कल्याण को कोई ऐसा दीर्घ शोध हो..।।
- मैत्री मिश्रा 👑-
हांथों को तेरे थाम कर अब हम संभल रहे हैं,
मुद्दत बाद ही सही, कुछ रिश्ते बदल रहें हैं
चढ़ते सूरज से थे हम,क्यूँ तेरे साथ ढ़ल रहें हैं
बेज़ार मन में कैसे नये ख्व़ाब खिल रहे हैं ???
- मैत्री मिश्रा 👑-
नसीब़ जिनके बेहद उम़दा और मस्त होते हैं,
इम्तिहान भी उनके अक्सर जबरदस्त होते हैं 👌
- मैत्री मिश्रा 👑-