QUOTES ON #YQMYTHOUGHTS

#yqmythoughts quotes

Trending | Latest
17 OCT 2019 AT 22:16

ना चांद सी सूरत
ना सीरत रखते हैं हम
माना मिज़ाज थोड़ा
कड़क रखते हैं हम
सरल हैं हम या हैं कठिन
नहीं जानते
पर सबसे अलग अपना
अन्दाज़-ए-बयां रखते हैं हम
कहते हैं सब गुरूर जिसे
उसे आत्मसम्मान
और स्वाभिमान कहते हैं हम
चढ़ता नहीं हम पर नशा
किसी की नशीली आखों का
खुद में शराब जैसी
शख्सियत रखते हैं हम

-


7 JUL 2020 AT 23:16

#lekhanyatra


"निधि सिंह" से " #मैं_अमूल्य_निधि.....💫💫💫" तक का सफर.....!!!

-


5 APR 2020 AT 16:20

There is only one way
you can not get cheated in Your life.

Never ever trust in anyone.

-


5 JUL 2019 AT 21:59

Na karo mujhe samajhne ki koshish
Kahin mere kirdaar se Mohabbat na ho jaye..😜

-


10 JUN 2020 AT 11:14

हजार गम मेरी फितरत
नही बदल सकते..
क्या करू मुझे आदत
मुस्कुराने की है...

-


29 JAN 2020 AT 21:53

याददाश्त का कमजोर होना
बुरी बात नहीं है जनाब,
बड़े बेचैन रहते है वो लोग
जिन्हें हर बात याद रहती है


-


9 NOV 2019 AT 15:04

बेवकूफ होती हैं लड़कियां
बहुत बेवकूफ होती हैं
खुद के लिए जीना नहीं जानती
हमेशा दूसरों के लिए सोचती हैं
हाँ बहुत लापरवाह होती हैं लड़कियां
छोटी उम्र में ही सारी जिम्मेदारियां उठा लेती हैं
सारा घर सम्भालती हैं
फिर भी बहुत नासमझ होती हैं लड़कियां
हरदम अपनी खुशियाँ
अपने अपनो के मान-सम्मान के लिए कुर्बान कर देती हैं
हाँ बहुत मतलबी होती हैं लड़कियां
अपनो की छोटी-छोटी जीत पर बहुत खुश हो जाती हैं
और अपनी बड़ी से बड़ी जीत को मुस्कुराकर अनदेखा कर जाती हैं लड़कियां
हाँ सच में पागल ही होती हैं लड़कियां
किसी के प्यार में खुद का अस्तित्व भुला देती हैं
सिर्फ उसकी ही होकर रह जाती हैं
लेकिन फिर भी बहुत खुश होती हैं लड़कियां
सालों इन्तजार करती हैं
आखिरी लम्हे तक रिश्ते को बचाने की कोशिश करती हैं
फिर भी गैरजिम्मेदार होती हैं लड़कियां
एक घर सजाती हैं
तो दूजा संवारती हैं
फिर भी सारी उमर बेघर ही होती हैं लड़कियां
पूरी जिन्दगी अपने अपनो का खयाल रखती हैं
खुद के लिए तो जीना ही भूल जाती हैं
और लोग कहते हैं अपनी उमर कम बताती हैं लड़कियां
अब और क्या कहें
थोड़ी सी सुलझी खुद में उलझी
थोड़ी सी अल्हड़ थोड़ी सी पागल
बस ऐसी ही होती हैं हम लड़कियां

-


29 JAN 2020 AT 12:05

चलो थोड़ा सुकून से जिया जाए,
जो दिल दुखाते है उन्हें दुर किया जाए।

-


22 JAN 2020 AT 18:50

इतनी ना इबादत करो की वो खुदा हो जाये,
खुद को मान कर देवता तुम से जुदा हो जाये...

-


17 JAN 2020 AT 17:44

हम उस तकदीर के सबसे पसंदीदा खिलैना है , जो रोज़ जोड़ती हैं मुझे फिर से तोड़ने के लिए...🖤

-