QUOTES ON #MKMSSAQ

#mkmssaq quotes

Trending | Latest
16 SEP 2022 AT 12:44

पहुंचती खुशिया ना लब पर मुस्कान..
तरसती हो आंखे देख चमकती शान..
उन अरमानो को रोशन कर डाला..
दीपक तेरी लो ने जादू कर डाला..

पुछो युग से बताएगा रिश्ता तेरा मेरा..
साथ दिया तूने जब भी अंधियारे ने घेरा..
टेढ़े मेढ़े रास्तो को सीधा कर डाला..
दीपक तेरी लो ने जादू कर डाला..

कमजोर छप्पर का तु ही उजियारा..
आगन मे फैला तुझ से प्रकाश सारा..
झाँकती दीवारों को खूबसूरत कर डाला..
दीपक तेरी लो ने जादू कर डाला..

आँधी तूफ़ान हो या बंजर रेगिस्तान हो..
विरान जहान हो या सुना मकान हो..
सब काली रातों को जगमग कर डाला..
दीपक तेरी लो ने जादू कर डाला..
#mkmssaq

-