QUOTES ON #MKMS

#mkms quotes

Trending | Latest
2 SEP 2019 AT 11:02

वतन जितना तुम्हारा है, वतन उतना हमारा है..
बड़े ही प्यार से हिंदुस्ता को हमने संवारा है.!
लड़ते हो धर्म मजहब के नाम पर मेरे यारो..
हो गया कमजोर क्या हमारा भाईचारा है.!

मौत बेशक एक सच्चाई है जिंदगी के लिए..
आ जाए काम वतन के यें अरमां हमारा है..!
बाँटो मत वतन को नफरत की दीवारो से..
केंसर से घातक कमबख्त यें बंटवारा है..!

नाराज हो तुम आपस मे बुराई भी कर लो..
वफादार मैं तु गद्दार ये इल्जाम किसको गवारा है!
पैंसठ की लड़ाई हो या कारगिल का जंगी मैदान..
हर मोर्चे पर नापाक पडोंसी हमसे हारा है.!

लाख कोशिश करले दुश्मन तु भटकाने की..
आखिरी दम तक हिंदुस्तां जिंदाबाद जारी नारा है.!
बहूत खुबसूरत होगा संसार औरो की नजर मे...
मेरी निगाह कहती मेरा हिंदुस्तां सबसे प्यारा है।।
जय हिंद जय भारत
#mkms
S.A.Q


-


3 OCT 2019 AT 17:06

हस्ती रुलाती हमारी जिंदगी..
ख़्वाब सजाती हमारी जिंदगी..
टेढ़े मेढ़े ऊंचे नीचे रास्ते पर..
चलती जाती हमारी जिंदगी..
#mkms
S.A.Q.

-


8 MAY 2020 AT 16:30

जान सस्ती खून पानी..
भूखे पेट नींद लानी..
उम्मींद टूट कर रह जानी..
सुबह फिर से शरू जिंदगानी..
#mkmsS.A.Q

-


23 SEP 2019 AT 13:21

आग मुझमे भी है इसीलिए जलता हु..
ना जाने दूनिया को मैं क्यु खलता हु..
गला दु नफरत की जंजीर इरादा रखता हु..
आग मुझमें भी है इसलिए जलता हु..!
#mkms
S.A.Q.

Follow me if you like my writing..

-


3 SEP 2019 AT 10:17

आज फ़िर सुबह जब अखबार देखा है..
बहता लहू तो कहीं होता दुराचार देखा है..
खुशिया तलाशने लगा ख़बरों मे जब..
पुरे अखबार को ग़मगीन बाजार देखा है.!

जानवर खामख्वाह बदनाम है दुनिया में..
इंसानी जानवर को हैवान होते हुए देखा है..
जारी है महज़ नाम ही के लिए रिश्तेदारी..
रिश्तों को ही रिश्तों से परेशान हुए देखा है.!

#MKMS
S.A.Q.

-


2 SEP 2019 AT 17:47

रदीफ़ काफिये का ना इल्म रखता हूं..
शायरी की भी ना कोई खबर रखता हूं..
जो सच आता है पेशे नजर मेरे..
बस उसको लिखने का हुनर रखता हूं.!

ताकत ए बाज़ुओं का कुछ पता नहीं..
मगर लफ़्ज़ों मे असर भरपूर रखता हूं..
कोई याद रखे या ना रखे हमको..
मैं दुआओं में याद सबको जरूर रखता हूं

#MKMS
S.A.Q

-


9 MAY 2020 AT 12:13

रख हिम्मत होंसला मत छोड़ो..
टल जाएगी जो भी आयी है वबा..
खुदा ए पाक से भरोसा मत छोड़ो..
थाम कर देखो हालत बदलते हुए..
तुम कस्ती का पतवार मत छोड़ो..
#mkmsS.A.Q

-


18 SEP 2019 AT 13:14

भटकती रहीं जिंदगी परवाने की तरह..
मिली ना मंजिल इसे अफ़साने की तरह..
खत्म हो गयी स्याही हकीकत लिखते हुए..
दुनिया पड़ती गयी इसे तराने की तरह.!

ख्वाबों की तफ़सील मालूम की जो मैंने..
सामने आयी सच्चाई फ़साने की तरह..
समंदर मे सवार होने का ख्याल क्या किया..
लहरे छूने लगी मुझको डुबोने की तरह..!

करीब हो जाऊँ मगर हर रिश्ता अजीब है..
घर मेरा कभी नहीं लगा घराने की तरह..
जब कभी आवाज लगायी किसी अपने को..
हर शख्स मुझे समझाने लगा सयाने की तरह!

बेइज्जती बदनामी बस नाम के लिए हे..
अस्ल तकलीफ़ हे दिल दुखाने की तरह..
लौट आऊंगा फ़िर से मुकद्दर सवार लूँगा..
देना बंद करदो हौसला बस दिखाने की तरह.!

सीखना है कुछ तो सिखों तीली से माचिस की.
काम आजाओ किसी के चाहे जलाने की तरह
#mkms
S.A.Q.

-


9 SEP 2019 AT 22:08

शाह अस्त हुसैन बादशाह अस्त हुसैन
दींन अस्त हुसैन दींन पनाह अस्त हुसैन

शाह भी हुसैन बादशाह भी हुसैन
दीन भी हुसैन दीन की पनाह भी हुसैन

कर्बला की तपती ज़मी याद करेगी ..
मासूम लबो की मुस्कान याद करेगी ..
सब्र की बेमिसाल निशानी याद करेगी ..
इन्साफ के लिए कुर्बां जवानी याद करेगी..
हुआ है ना होगा कोई शहीद ऐसा..
हुसैन आपको शहादत याद करेगी !

बरसते तीरो की बोछारे याद करेगी ..
ज़ख्मी जिस्म की सुजाअत याद करेगी..
होने ना दी कजा जो नमाज याद करेगी..
सजदे मे रब की मोहब्बत याद करेगी..
हुआ है ना होगा कोई शहीद ऐसा..
हुसैन आपको शहादत याद करेगी!

हुसैन(रजिअल्लाहुअन्हु) आप पर लाखों सलाम..

-


13 SEP 2020 AT 10:48

गुमशुदा मंज़िल भटकता मुसाफिर..
जारी हे सफ़र..जारी रहने दो..

अधूरे ख्वाब..अधूरी ख्वाहिशें..
पुरी हे उम्मींदे..पूरी रहने दो..

तड़पता दिल मचलती निगाहें..
जरूरी हे फ़ासला..जरूरी रहने दो..

डगमगाते कदम कापती जुंबा..
अधूरी हे कोशिशें..अधूरी रहने दो..

मुस्कुराते लब जलता सीना..
सारी हे साज़िशें..सारी रहने दो..

उठता तुफान घनघोर अंधेरा..
भारी हे होंसला..भारी रहने दो..

चमकती बिजलियां गरजती घटाऐं..
तैय्यारी हे मुकम्मल..तैय्यारी रहने दो..
#mkms S.A.Q

-