QUOTES ON #ANGELIC

#angelic quotes

Trending | Latest
3 SEP 2018 AT 7:40

ढलती रात के पहर सी मैं
खिलखिलाता मीठा सहर हो तुम।

-


4 SEP 2018 AT 12:56

मुमकिन नही कि दुनिया भर को बेहतर दिखूँ।
आईने में खुद को पहचान सकूँ
बस इतना काबिल बनना है मुझे।।

-


5 SEP 2018 AT 7:34

भटक रही उन राहों को
मंज़िल तक पहुँचाया आपने।।

नामुमकिन से ख्वाबों को
मुमकिन कर दिखाया आपने।।

थें कुम्हार की मिट्टी से हम
साँचा अधार मिलाया आपने।।

अादर्श दिया उम्र भर हमें
अादर्श इन्साँ बनाया आपने।।

काँटों सी चुभती राहों में
चलते रहना सिखाया आपने।।

डूब रही उस कश्ती से हम
साहिल सा पार लगाया आपने।।


-


19 SEP 2018 AT 14:05

दूर हुए जो मुझसे अब लौटकर वापस आना मत।
ना मेरा हाल पूछना तुम अपना भी हाल सुनाना मत।।

-


3 SEP 2018 AT 19:51

मुझमें ही वो राम बसा है,मुझमें ही है रावन भी।
मुझमें ही दयवन्त सभी वो,मुझमें ही है दानव भी।।

-


2 SEP 2018 AT 9:45


खफा तो ज़िन्दगी भी है
तुम अपनी रुसवाई का जवाब दो।

चलो हम बेवफा ही सही
तुम अपनी रहनुमाई का हिसाब दो।।

-


10 SEP 2018 AT 7:01

माना कि अब खयाल नही हमारा
पर इस दिल में तुम्हारी वो फिक्र आज भी है।।

बेशक अब साथ नही हम
पर इन लकीरों में तुम्हारा ही ज़िक्र आज भी है।।

-


27 NOV 2018 AT 21:55

अब जो नज़र ना आऊँ मैं,तो अफसोस मत करना,,
ये दूर जाने का कारवाँ शुरु तुमने ही किया था।।

-


8 SEP 2018 AT 8:08



वो खुद जब ऊँचा उठ ना पाएँगे
तुम्हे नीचे पूरी शिद्दत से गिराएँगे।।

-


6 SEP 2018 AT 21:24

शौख नही मैं भरी सभा का मेहमान बन जाऊँ
चिर को लुटता देख मैं
पाण्डव सा महान कहलाऊँ।।

शौख नही मैं हरि का अवतार बन जाऊँ
सतीत्व पर सन्देह कर
मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहलाऊँ।।

शौख नही मैं कलयुग का भगवान बन जाऊँ।
खुद में ही बँटकर मैं
कहीं हिन्दू कहीं मुसलमान कहलाऊँ।।

-