Music is the perfect escape, when I just want to get rid of your thoughts.
-
21 JUN 2017 AT 12:27
21 JUN 2017 AT 22:28
संगीतमय हैं जीवन,
जीवन में हैं संगीत,
इनमे परिपूरक हैं संगीत..!
स्पर्श भर की आहुति से,
रोम-रोम खिल उठने का संगीत,
हृदय-स्पंदन के साथ उठने वाली संवेदनाओं का संगीत,
तरुणी के नयनों से झरता हैं संगीत..!
बारिश के घुलन से मिट्टी में उपजता हैं संगीत,
मेहनती पसीने में झलकता हैं संगीत,
अंकुर के स्फुटन की घटना में संगीत,
किसान के हाथों में उसका अनाज हैं संगीत..!
संगीतमय हैं जीवन,
जीवन में हैं संगीत,
इनमे परिपूरक हैं संगीत..!-