सोते हुए सपने देखना और
जागने के बाद हकीकत से
रूबरू होना ही जीवन की सच्चाई है।
मगर सपनों को पूरा करना है,
तो नींद से जाग कर ही
सच्ची लगन और अथक परिश्रम
तथा प्रयास से संभव है।।-
1 MAR 2022 AT 18:57
2 MAR 2022 AT 19:14
प्यार का एहसास ही बहुत है,
चाहे मौन ही क्यों ना हो।
एक दूजे का पास होना ही बहुत है,
चाहे तड़प ही क्यों ना हो।
एक दूजे को जी भर देखना ही बहुत है,
चाहे आंखें खामोश ही क्यों ना हो।
एक दूजे को पा जाना ही बहुत है,
चाहे दूजे में खो जाना ही क्यों ना हो।।-