swati Raikwar   (राज़ लफ़्ज़ों के.....)
49 Followers · 25 Following

read more
Joined 11 March 2019


read more
Joined 11 March 2019
21 MAY 2023 AT 23:39

संदूक
दिल मे एक संदूक संभाले रखा है।
यादों का उनमे खजाना छुपाए रखा है।
कुछ अच्छी ,कुछ बुरी,
कुछ खट्ठी , कुछ मीठी,
स्मृतियों को संझो रखा है।

वो चाहते वो ख्वाइशें जो पुरी न हो सकी,
आज भी उन्हें एक उम्मीद मे दबा रखा है।

बीती जो राते,
बदले जो मौसम ,
पल दो पल ही नही ,हर पल की मुलाकातों को
सहेज रखा है।

होगा ये दुनिया का सबसे सस्ता संदूक तुम्हारे लिए,
पर इसमें मैंने अपना एक जहां बसा रखा है।


-


27 SEP 2022 AT 22:32

Agar aap caahe toh rejection se badkar motivation
kuch bhi nhi ho sakta apke liye.......🆗

-


27 SEP 2022 AT 21:30

बनना है तो वक़्त की तरह बनना जनाब,
जो कद्र न करे उससे दोबारा न मिलना।

-


19 SEP 2022 AT 21:46

वो जो हमसे नजर चुरा रहे है,
लगता है जैसे कुछ छुपा रहे है।
तड़प मुझे भी है जानने की हर सच को,
बस खोने के डर से हिम्मत नही जुटा रहे है।

-


19 SEP 2022 AT 21:41

जब राज पता होते हुए भी उसे राज बनाए रखा है आपने,
समझ लीजिए इश्क़ मे है आप।

-


15 AUG 2022 AT 21:25

हर घर तिरंगा
लगता है भारत माँ ने पुकार लगाई है,
देखों आज फिर देश के वीरो की फौज आयी है।
हर घर तिरँगा तो महज एक आव्हान था,
यहाँ तो देशभक्तों की टोलियां निकल आयी है।
बच्चा हो या बूढ़ा ,हर एक मे देश प्रेम की लहर सी छायी है।
देखो तुम ध्यान से एक नजर,
झुग्गी हो या महल दोनों ही तिरँगे से क्या खूब सजाई है ।
देख ऐसा प्रेम बारिस ये संदेश लाई है,
मेरे बच्चों ये समर्पण देख तुम्हारा भारत माँ की भी आँख भर आयी है।

-


8 MAY 2022 AT 8:32

माँ

माँ तुम खुशी हो,
हर पल जो होठों पर सजे वो हँसी हो।

लिखा है खुदा ने खुद जिसे खुदके हिस्से मे भी,
एक ऐसा नसीब हो।
न खरीद सके दुनिया की कोई दौलत जिसे
वो कोहीनूर हो।

जिसके बिना अधूरी है मेरी किस्मत,
तुम हाथों की वो लकीर हो।
माँ तुम अपनी बेटी की,
सबसे पसन्दीदा तस्वीर हो।

मुझे मतलब नही दुनिया से,
क्योंकि तुम ही मेरा संसार हो।
जो किसी को न हुआ है अब तक,
मेरा वो बेसकीमती प्यार हो।

-


1 MAY 2022 AT 0:26

सच कहा उसने,
फर्क़ तो है औकात का।
वो महँगे जरूर है,
पर हम भी तो कीमती है।

-


17 APR 2022 AT 22:30

In This World One Thing Is Permanent
Is That Everything Is Tremprory.....

-


18 MAR 2022 AT 0:06

एक रंग हौसले का,
बीती आपदा पर जंग जितने का।

हौसला जो तुमने दिखाया,
ख्वाब जो सच कर बताया।

एक रंग जज़्बे का,
जो गिरते संभलते,
सजा गया फिर एक बार ज़िन्दगी को।

एक रंग सीख का,
जो सीखा है उसे न भूलने का।

गया नही है वो समय सिर्फ रफ्तार कम हुई है,
बरतना सावधानी तुम अब भी,
इस मानव युद्ध मे,
न जाने जीत की कौनसी अगली तैयारी है।

-


Fetching swati Raikwar Quotes