Swapnesh Bhardwaj   (स्वप्नेश भारद्वाज)
6 Followers · 10 Following

read more
Joined 29 August 2020


read more
Joined 29 August 2020
12 SEP 2022 AT 0:26

तुम से बेहतर तुम्हारी याद निकली
जो अब तक साथ निभा रही है
जो धुन तुमने सिखाई थी
धड़कन वही बारहा गुनगुना रही है

-


12 SEP 2022 AT 0:19

फिर एक शाम मैंने खराब कर दी
जो खालीपन में मैंने शराब भर दी

-


6 JUN 2022 AT 15:16

तो क्या तुम भी कभी,
अपनी खिड़कियों से बाहर,
कोई नज़ारा देखती हो?

होकर इक किनारे,
नदी का दूसरा किनारा,
देखती हो?

क्या सिर्फ मैं ही, दोहराता हूं,
तुम्हारी ग़ज़लें, बारहा?
ढूँढता हूं, खुद को,
उन हथेलियों में, बारहा?

या फिर तुम भी कभी,
पलट कर,
कल, दुबारा देखती हो?

क्या तुम भी कभी,
अपनी खिड़कियों से बाहर,
कोई नजारा देखती हो?

-


10 OCT 2021 AT 14:41

अब कहाँ होती है,
बरसात पहले जैसी,
गर हो भी कभी,
तो अब कहाँ होती है,
वो बात पहले जैसी :-)

-


22 SEP 2021 AT 20:54

#ParentingJokes #JustForFun

Mom to her toddler kid:

बेटा, चीजें फेंकने के लिए #Olympics में #Medals मिलते हैं, बस! घर में नहीं 🙅‍♀️😤

🧑‍🦲😅😂😜

-


22 SEP 2021 AT 20:17

कर किंकर्तव्यविमूढ़ हमें,
पहले बीच मझधार छोड़ा करो 🤷‍♂️
फिर कहो खुद किनारे पहुंच कर,
सब ठीक हो जाएगा,
गहरी लंबी साँसें लो,
Yoga किया करो !!! 🧘‍♂️😏

-


13 SEP 2021 AT 0:48

मात्र एक शब्द से, सार कहा
मानो, मुस्कुरा कर, मल्हार कहा :-)

-


7 SEP 2021 AT 23:56

कुछ कहते नहीं क्यूँ आजकल?
दोहरा ही दो, कम से कम,
जो कही थी, तुमने बात कल :-)

-


23 JUN 2021 AT 10:27

शौक भी ये दिल बेचारा
अजीबो-गरीब रखता है
भूल जाने वाली तारीखों को
अपने सबसे करीब रखता है! :-)
जच रहा है 'लाल' रंग में और भी अब,
शायद मेरे बगैर ही,
वो अच्छा नसीब रखता है! :-)

-


20 JUN 2021 AT 22:17

कभी पीट कर,
कभी दुलार से,
पिताजी ने,
एक बात तो सिखाई है,
शानदार-सी,
कि 'बाप' के अलावा,
कभी डरने का नहीं,
किसी और से 😉😅
#HappyFather'sDay

-


Fetching Swapnesh Bhardwaj Quotes