10 SEP 2019 AT 18:33

लंबी नहीं है झूठ की उमर।
एक झूठ,फिर लंबा सफर।।
झूठ ने कई घरौंदे तोड़े हैं।
झूठ ने, कई दिल तोड़े हैं।।
झूठ हमेशा टिकता नहीं है
सत्य कभी डिगता नहीं है।।
हो कुछ भी, झूठ ना कहिए।
जीत होगी,सदा सच कहिए।।
(सुरेश नायक)

- सुरेश नायक"ॐ"